---Advertisement---

Mahindra, Hyundai और Renault की SUV गाड़ियों पर मिल रही 1 लाख की Discount, फीचर्स और कीमत देख कहेंगे-ये तो चमत्कार है

SUV Discount: त्यौहारों के सत्र की शुरुवात हो चुकी है और इसी के साथ ऑटो बाजार भी सजने लगे हैं और ग्राहको को दे रहे हैं ढ़ेर सारा डिस्काउंट। ऐसे में ये ग्राहको के लिए भारी बचत के साथ गाड़ीयों को खरीदने का सबसे अच्छा मौका हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 28, 2023 4:01 अपराह्न

CARS
Follow Us
---Advertisement---

SUV Discount: त्यौहारों के सत्र की शुरुवात हो चुकी है और इसी के साथ ऑटो बाजार भी सजने लगे हैं और ग्राहको को दे रहे हैं ढ़ेर सारा डिस्काउंट। ऐसे में ये ग्राहको के लिए भारी बचत के साथ गाड़ीयों को खरीदने का सबसे अच्छा मौका हो सकता है। हमने भी आपके इस काम को कुछ हद तक आसान बनाने की कोशिश की है और आपके लिए लेकर आएं हैं उन पांच गाड़ियों के लिस्ट जो ना सिर्फ शानदार फीचर से लैस हैं बल्कि उन्हें खरीदने पर आपको हो सकती है लाख रुपये तक की बचत। ऐसे में आपके लिए ये मौका है खास तो कीजिए खरीदारी और बचाइये अपने लाखों रुपये।

60 हजार से लेकर एक लाख तक की बचत वाले एसयूवी

Mahindra Bolero- अपने स्पेस के लिए मार्केट में अपनी छाप छोड़ चुकी Mahindra Bolero को गांव से लेकर शहरों तक में पसंद किया जाता है। इसके फीचर की बात करे तो इसमें पॉवर विंडो के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी है। सबसे खास है इसकी माइलेज जो कि कंपनी की माने तो 16 किमी प्रति एक लीटर के हिसाब से है। अब अगर आप इस शानदार फीचर वाली गाड़ी को खरीदने की सोच रहे है तो इस पर आपको मिल रहा है 60000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट। ऐसे में ये डील आपके लिए खास हो सकती है।

Renault Kiger– खबरों की माने तो रिनॉल्टके इस कार पर अभी 77 हजार की भारी भरकम छूट मिल रही है जिसमें 25 हजार रुपये का कैश बेनिफिट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये तक का लॉयलटी बोनस और 12 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है। फीचर के लिहाज से बात करें तो 999सीसी की दमदार इंजन क्षमता के साथ 14 की माइलेज देने वाली इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी है। ऐसे में यह कार भी आपके लिए एक विकल्प बन सकती है।

Hyundai Kona EV– हुंडई ने अपने इस पहले इलेक्ट्रिक कार पर जुलाई महीने में सबसे ज्यादा छूट का ऑफर दिया है। इस कार पर 1 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट मिल रहा है। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट इस कार के सभी वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 23.84 लाख से 24.03 लाख रुपये तक है। वहीं फीचर के तौर पर बात करें तो इसमें 39.2kwh की क्षमता वाली बैटरी है जो कि एक बार चार्ज करने पर 452 किमी की दूरी तय करने की क्षमता रखती है।

20 हजार से लेकर 60 हजार तक की बचत वाले कार

Hyundai Alcazar- Hyundai ने भी अपने शानदार फीचर वाले कार Alcazar पर 20000 रुपये तक की छूट देले का प्रावधान रखा है। बता दें कि ये छूट एक्चेंज बोनस के रुप में उपलब्ध होगी। वायरलेस फोन चार्जर, पावर विंडो, 16 की माइलेज और सेंसर से अटैच इस कार के अन्य फीचर भी शानदार हैं। ऐसे में येकार भी आपके लिए एक विकल्प बन सकती है।

Mahindra XUV300Mahindra की यह कार मिनी एसयूवी के रुप में आपके लिए बेस्ट विकल्प बन सकती है। खबरों की माने तो इस कार पर अभी 55000 रुपये तक की फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके कई वेरिएंट भी हैं और सभी वेरिएंट पर ऑफर उपलब्ध है। 1197 सीसी की इंजन क्षमता और 19 की शानदार माइलेज के साथ यह कार भी आपकी पसंद बन सकती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026