---Advertisement---

Electric Scooter: होंडा ने अनवील किया Motocompacto फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर,सिंगल चार्ज में देगा इतनी रेंज

Electric Scooter: होंडा ने हाल ही में अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अनवील किया है। कॉम्पैक्ट साइज का ये स्कूटर छोटी-छोटी ट्रिप करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 17, 2023 8:39 अपराह्न

electric scooter
Follow Us
---Advertisement---

Electric Scooter: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हाल ही में Motocompacto फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर को अनवील किया है। इस स्कूटर को छोटी-छोटी ट्रिप करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन 1980 में आए आइकॉनिक Motocompacto से मिलता-जुलता दिखाई देता है। खास बात है इसे इस्तेमाल नहीं करने के स्थिति में फोल्ड किया जा सकता है और फोल्ड होने के बाद यह सूटकेस के तरह का दिखता है। इसमें कई कमाल के फीचर्स ऑफर किए गए हैं। जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

Motocompacto e-Scooter में क्या मिलता है खास

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को कंपनी के मुताबिक चार्ज होने में 110V के साथ 3.5 घंटे का वक्त लग जाता है। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 15Mpl है। कॉम्पैक्ट साइज में आने वाले इस स्कूटर की खास बात है कि इसको जब आप नहीं चलाना चाहते तो इसे फोल्ड कर सकते हैं। इसमें जो मोटर दी गई है वह 490वॉट के पीक आउटपुट के साथ 16 एनएम का टॉर्क निकालने की क्षमता रखती है। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 19 किमी तक चलाया जा सकता है। राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्ट करने की सुविधा भी दी गई है।

फीचर्स Motocompacto e-Scooter
रेंज19 किमी सिंगल चार्ज में
अधिकतम स्पीड15Mpl
चार्जिंग समय3.5 घंटा
अन्य फीचर्सएलईडी हेडलाइट, टेललाइट और साइड रिफ्लेक्टर, ब्लूटूथ कनेक्ट करने की सुविधा

Motocompacto e-Scooter का डिजाइन

Motocompacto e-Scooter को कंपनी ने सेफ्टी, ड्यूरेबिलिटी और सिक्योरिटी को देखते हुए डिजाइन किया है। इसमें हीट-ट्रीटेड एल्यूमीनियम फ्रेम और पहियों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और साइड रिफ्लेक्टर दिया गया है।

Motocompacto e-Scooter डायमेंशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डायमेंशन की बात करें तो इसमें 742 एमएम का व्हीलबेस मिल जाता है। फोल्ड होने के बाद ये 38.1 इंच और 29.2 इंच हो जाता है। इसकी सीट हाइट 24.5 इंच की है। इसका टोटल वजन महज 18 किलोग्राम का है। जिसकी वजह से इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026