---Advertisement---

Anand Mahindra के दिल को छू गई IIT Madras की Flying Electric Taxi, लिखा खास पोस्ट

Anand Mahindra ने IIT Madras की Flying Electric Taxi को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 10, 2024 6:15 अपराह्न

Anand Mahindra
Follow Us
---Advertisement---

Flying Electric Taxi: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा के मालिक आनंद महिन्द्रा Anand Mahindra सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अकसर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं। जिसकी वजह से उनकी काफी तारीफ होती है। आनंद महिन्द्रा लोगों की भी काफी मदद करते हैं। एक बार फिर से आनंद महिन्द्रा खबरों में बने हुए हैं। इसकी वजह है एक Flying Electric Taxi।

Flying Electric Taxi को लेकर Anand Mahindra ने किया पोस्ट

इस टैक्सी को IIT Madras ने बनाया है। इसी से प्रेरित होकर आनंद महिन्द्रा ने एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ” ईप्लेन कंपनी.. अगले साल तक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी बनाने के लिए आईआईटी मद्रास में एक कंपनी का गठन किया जा रहा है…आईआईटी मद्रास दुनिया के सबसे रोमांचक और सक्रिय इनक्यूबेटरों में से एक बन गया है।

उनकी और पूरे भारत में महत्वाकांक्षी इनक्यूबेटरों की तेज़ी से बढ़ती संख्या की बदौलत, अब हम ऐसे देश के रूप में नहीं देखे जाते हैं, जहाँ वास्तविक इनोवेटर्स की कमी है…साहसिक आकांक्षाएँ मायने रखती हैं। किसी सीमा को स्वीकार न करें।”

Anand Mahindra का पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल

Anand Mahindra के इस पोस्ट पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आनंद महिन्द्रा के इस पोस्ट के साथ इस इलेक्ट्रिक टैक्सी की कुछ फोटो भी शेयर की हैं। इस पोस्ट पर अब तक 18 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026