---Advertisement---

Force Citiline को देखकर भूल जाएंगे 7 सीटर SUV! 10 सीट वाली इस कार में मिलता है धांसू इंजन

Force Citiline: अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक बड़ी कार की तलाश कर रहे हैं तो आप Force Citiline को एक बार देख सकते हैं। इस कार में 10 लोग आराम से बैठ सकते हैं। जानिए क्या है कार के फीचर्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Force Citiline
Follow Us
---Advertisement---

Force Citiline: देश के घरेलू ऑटो बाजार में बड़ी साइज की कारों की काफी मांग बनी हुई है। ऐसे में अगर आप भी 5 सीटर, 7 सीटर या फिर 8 सीट वाली कार की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि अब बाजार में 10 सीट वाली कार भी मौजूद है। जी हां, इस कार में 10 लोग आराम से बैठ सकते हैं। Force Motors ने कुछ समय पहले ही अपनी दमदार 10 सीट वाली Force Citiline को पेश किया था। इस गाड़ी में आप अपनी पूरी फैमिली के साथ या फिर दोस्तों के साथ कही भी बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। जानिए क्या है इस कार की खासियतें।

Force Citiline का सीटिंग सिस्टम

इस कार की खूबी है कि इसमें फॉरवेड फेसिंग डिजाइन के साथ सीटिंग दी गई है। इस गाड़ी को देखने से ये किसी ऑफरोड एसयूवी से कम नहीं लगती है। कार का लुक आपको पसंद आ सकता है। इस कार के सीटिंग सिस्टम की बात करें तो Force Citiline में ड़्राइवर के साथ ही 9 लोग बैठ सकते हैं। कार की पहली रॉ में 2 लोग बैठ सकते हैं, इसके अलावा दूसरी पंक्ति में 3 लोग, तीसरी पंक्ति में 2 लोग और चौथी लाइन में 3 लोग बैठ सकते हैं।

Force Citiline के फीचर्स

मॉडलForce Citiline
इंजन2.6 लीटर डीजल
ताकत91bhp
टॉर्क250nm
व्हीलबेस3050mm
वजन3140kg

 

इस कार के डाइमेंशन की बात करें तो इसकी चौड़ाई 2027mm, लंबाई 5120mm और ऊंचाई 3050mm है। इस MUV का लुक काफी हद तक टाटा सूमो से मिलता है। इस कार में 2.6 लीटर का डीजल इंजन आता है। इतनी क्षमता पर ये कार 91bhp की ताकत 250nm का टॉर्क पैदा करती है। इस कार में 63.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार का वजन 3140 किलोग्राम वजन है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.5 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now