---Advertisement---

शानदार रेंज और स्मार्ट फीचर्स से बाजार में धूम मचा रही है Hero Lectro H3 और H5 E-Cycle, कीमत बस इतनी!

Hero Lectro H3-H5 E-Cycle: हीरो ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए हैं। ऐसे में कंपनी की Hero Lectro H3-H5 E-Cycle अपने फीचर्स के दम पर धूम मचा रही हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2023 1:54 अपराह्न

Hero Lectro H3-H5 E-Cycle
Follow Us
---Advertisement---

Hero Lectro H3-H5 E-Cycle: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग के साथ ही रेंज भी काफी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कई देसी और विदेशी कंपनियां अपने नए-नए मॉडलों को अपडेटेड फीचर्स के साथ मार्केट में उतार रही हैं। देश की चर्चित वाहन कंपनी हीरो ने बीते दिनों अपने कुछ नए मॉडलों को पेश किया था। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हीरो कंपनी के हीरो लेक्ट्रो ई-साइकिल की (Hero Lectro H3-H5 E-Cycle)। हीरो ने ई- साइकिल सेगमेंट में काफी तेजी से अपनी पहचान बना ली है। ऐसे में कंपनी ने अपने दो धमाकेदार मॉडलों को उतारा था। जानिए इनके फीचर्स और कीमत।

Hero Lectro H3-H5 E-Cycle की खास जानकारी

Hero Lectro H3 और Hero Lectro H5 को GEMTEC पावर्ड से लैस किया गया है। कंपनी ने इन ई-साइकिलों को बाजार की मांग और काफी स्मार्ट फीचर के साथ तैयार किया है। कंपनी ने इस साइकिल में 5.8ah की लिथिअम बैटरी दी है। इसमें एलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें 250W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी है। कंपनी का दावा है कि ये एक बार फुल चार्ज होने पर 30KM की रेंज दे सकती है। इस ई-साइकिल को पूरी तरह से चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। ये ई-साइकिल आईपी-67 रेटिंग के साथ आती है।

Hero Lectro H3-H5 E-Cycle की खूबियां

मॉडलHero Lectro H3-H5 E-Cycle
मोटर पावर250 W
मोटरबीएलडीसी
बैटरी5.8ah
रेंज30KM
टॉप स्पीड25KM
चार्जिंग टाइम4 घंटे

 

Hero Lectro H3 को ब्लैक ग्रीन और ब्लैक रेड कलर में लॉन्च किया गया था, वहीं, इसके Hero Lectro H5 को ग्रुवी ग्रीन और ग्रे रंग के साथ उतारा गया था। इन दोनों ही ई-साइकिलों में आगे और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक का फीचर दिया गया है। इसके साथ ही इनमें कार्बन स्टील फ्रेम दिया गया है। इन साइकिलों को करने  आईस्मार्ट ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए साइकिलों की सभी जानकारी जैसे, कितनी रेंज, स्पीड और अपनी राइड को ट्रैक भी किया जा सकेगा। Hero Lectro H3 को 27499 रुपये और Hero Lectro H5 को 28499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Skoda Slavia Facelift

जून 22, 2026

Tata Sierra EV

जून 20, 2026