---Advertisement---

Hero Splendor Electric Bike: अब गरीब भी ले सकता है इलेक्ट्रिक बाइक का मजा, किफाएती दाम में मिलेगी धांसू रेंज; कार वाली सेफ्टी करेगी खुश

Hero Splendor Electric Bike: हीरो मोटोकॉर्प अपनी फेमस बाइक स्प्लेंडर को इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ हाईटेक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 1, 2026 3:34 अपराह्न

Hero Splendor Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Electric Bike: माइलेज बाइक की आज के टाइम में भी काफी डिमांड बनी हुई है। ऐसे में नए साल के मौके मोटरसाइकिलों के शौकीनों के लिए एक खास जानकारी सामने आई है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंडिया की लोकप्रिय दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक स्प्लेंडर को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई पोस्ट तेजी से चल रही हैं। आइए आगे जानते हैं इसकी संभावित डिटेल्स।

Hero Splendor Electric Bike जल्द कर सकती है धमाका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक को इस साल त्योहारों के आसपास मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ अन्य लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इसे अक्तूबर तक बाजार में उतारा जा सकता है।

हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक का कितना रह सकता है दाम

लेटेस्ट लीक्स पर नजर डालें, तो आगामी हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक का संभावित प्राइस 40 से 50000 रुपये के करीब रहने की संभावना है। ताकि देश का गरीब वर्ग भी इलेक्ट्रिक बाइक का आनंद उठा सके।

आकर्षक डिजाइन से नहीं हटेंगी नजरें

उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक में आगे की तरफ एलईडी हेडलैंप, पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप और 18 इंच के व्हील्स आ सकते हैं। बाइक के साइड में अपीलिंग ग्राफिक्स और कंपनी का लोगो शामिल किया जा सकता है। साथ ही एक दमदार बैटरी दी जा सकती है। कुल मिलाकर इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन काफी आकर्षक रखा जा सकता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक की लीक डिटेल्स
बैटरी2.2kWh
रेंज200KM
पावर17bhp
टॉर्क13Nm

धाकड़ खूबियां और दमदार रेंज मचा सकती है तहलका

साथ ही इसमें एक कार वाला सेफ्टी फीचर भी जोड़ने की योजना है। इससे बाइक गीली सड़कों पर फिसलेगी नहीं। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और फोन कनेक्टिविटी फंक्शन आने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस बाइक में 2.2kWh की बैटरी दी जा सकती है। यह एक बार फुल चार्ज पर 200KM तक की रेंज दे सकती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी शामिल करने की आशंका है। हालांकि, अभी तक वाहन कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026