---Advertisement---

Hero Splendor Plus: जल्दी करें! चंद दिनों बाद नहीं मिलेगा हीरो की मोस्ट पॉपुलर बाइक पर हजारों रुपये की बचत का अवसर; माशाअल्लाह हैं खूबियां

Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को हजारों रुपये की छूट के साथ खरीदने का अंतिम अवसर है। इसके बाद खास ऑफर समाप्त हो जाएगा। इसमें कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 29, 2025 5:40 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: अगले कुछ दिनों बाद इस साल के सिर्फ 2 महीने रह जाएंगे। ऐसे में नए साल से पहले काफी वाहन कंपनियां अपने पुराने मॉडलों को जल्दी बेचने के लिए उन पर दमदार डिस्काउंट ऑफर्स प्रदान करते हैं। मगर अभी शादियों के सीजन से पहले ही नामी दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक पर हैरान करने वाली छूट दे रही है। मगर बाइक कंपनी का यह खास ऑफर चंद दिनों में समाप्त होने वाला है। अगर आप माइलेज को ध्यान में रखकर नई मोटरसाइकिल लेना चाहते हैं, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस को धांसू सेविंग के साथ तुरंत खरीद सकते हैं।

Hero Splendor Plus को सस्ते में खरीदने का आखिरी अवसर

फेमस टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इन दिनों अपनी दमदार कम्यूटर बाइक पर हजारों रुपये की छूट दे रही है। हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को 10000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। दो पहिया वाहन कंपनी के मुताबिक, इस बाइक का एक्सशोरूम प्राइस 73902 रुपये दिल्ली तय किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हीरो इस इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर को 31 अक्तूबर 2025 तक जारी रख सकती है। हालांकि, वाहन कंपनी ने इस बारे में कुछ भी स्प्ष्ट नहीं किया है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है धांसू परफॉर्मेंस और जानदार माइलेज

यह तो आप जानते ही होंगे कि माइलेज के मामले में हीरो की मोटरसाइकिल काफी एफिशियंट होती हैं। ऐसे में हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी काफी बढ़िया माइलेज देती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो यह बात सामने आती है कि यह 100सीसी की कम्यूटर बाइक लगभग 61kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। हालांकि, अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि वाहन कितनी माइलेज देगा, यह काफी हद तक उस वाहन को चलाने वाले पर भी निर्भर करता है। हीरो ने इस बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर बीएस-6 इंजन जोड़ा है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज61kmpl

कम्यूटर बाइक को खास बनाती हैं ये 2 तकनीक

इसके अलावा, हीरो की इस बाइक में 2 सबसे खास टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं। इसमें आई3एस और एक्ससेंस एफआई टेक्नोलॉजी काफी हद तक राइडर की तगड़ी सेविंग कर देती है। आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे? तो आपको बता दें कि आई3एस तकनीक से बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। साथ ही एक्ससेंस एफआई तकनीक से मोटरसाइकिल की हैंडलिंग और पिकअप पावर में बढ़ोतरी होती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now