---Advertisement---

Honda Cars Discount: होंडा ने नए साल में खोला डिस्काउंट का पिटारा, हाइब्रिड कार खरीदने पर हो सकती है तगड़ी सेविंग

Honda Cars Discount: अगर आप नए साल में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आप होंडा की कार को छूट के साथ अपना बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 4, 2024 10:50 पूर्वाह्न

Honda Cars Discount
Follow Us
---Advertisement---

Honda Cars Discount: बीते साल यानी 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में कई कार कंपनियों ने अपने दमदार मॉडलों को तगड़ी छूट के साथ बिक्री के लिए उतारा था। इसमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, होंडा, हुंडई और किआ मोटर्स जैसी कंपनियां शामिल थी। साल के अंत में शानदार डिस्काउंट देकर कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की। ऐसे में नए साल 2024 में भी आपके पास बढ़िया कारों पर छूट पाने का मौका है। जी हां, होंडा कंपनी अपनी कई कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। जानिए डिटेल।

Honda City e:HEV पर तगड़ा डिस्काउंट

होंडा कंपनी Honda City e:HEV 2023 मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इस हाइब्रिड कार पर सीधे तौर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर अलग से कोई छूट नहीं है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.89 लाख रुपये है। वहीं, Honda City e:HEV 2024 मॉडल पर जनवरी में कोई छूट नहीं है।

Honda City पर बंपर छूट

होंडा सिटी एक फेमस सेडान कार है। जनवरी 2024 में कंपनी इस कार पर 88600 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार को खरीदने पर 40 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 4 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 6 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 25 हजार रुपये तक का स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा VX और ZX वेरिएंट पर 13600 रुपये की एक्सेटेंडड वारंटी का फायदा उठाया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1162900 रुपये है।

Honda Amaze पर शानदार डिस्काउंट

होंडा अमेज कार को खरीदने पर 72 हजार रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है। कंपनी अमेज के 2023 और 2024 के कुछ ट्रिम पर ये छूट दे रही है। इसके E ट्रिम पर 52 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, VX ट्रिम पर 62 हजार रुपये तक की बचत, S ट्रिम पर 45 हजार रुपये तक का फायदा, 4 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 23 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट छूट मिल सकती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 709900 रुपये है।

इस बात का रखें ध्यान

इस आर्टिकल में सिर्फ जानकारी के लिए इंफोर्मेशन दी गई है। किसी भी कार पर दिया जा रहा है डिस्काउंट ऑफर शहर और स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। ऑफर का लाभ लेने के लिए अपने पास के होंडा डीलर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026