---Advertisement---

Honda Cars Discount: होंडा की गाड़ी पर 1 लाख से अधिक की धमाकेदार छूट, डील जानकर खरीदने का करेगा मन!

Honda Cars Discount: कार इंडस्ट्री की फेमस कार मेकर होंडा मोटर्स अपनी कमाल की कारों के लिए काफी मशहूर है। अगर आप फरवरी के महीने में नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आप होंडा कार्स डिस्काउंट (Honda Cars Discount) पर नजर डाल सकते हैं। होंडा के इस ऑफर के जरिए आपको तगड़ा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 6, 2024 3:49 अपराह्न

Honda Cars Discount
Follow Us
---Advertisement---

Honda Cars Discount: कार इंडस्ट्री की फेमस कार मेकर होंडा मोटर्स अपनी कमाल की कारों के लिए काफी मशहूर है। अगर आप फरवरी के महीने में नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आप होंडा कार्स डिस्काउंट (Honda Cars Discount) पर नजर डाल सकते हैं। होंडा के इस ऑफर के जरिए आपको तगड़ा फायदा हो सकता है। इसमें होंडा सिटी (Honda City) और होंडा अमेज (Honda Amaze) कारों के नाम शामिल हैं।

Honda Cars Discount की डिटेल

होंडा फरवरी 2024 में अपनी दो कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। होंडा सिटी कार पर 111500 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, होंडा अमेज कार पर 92000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Honda City को सस्ते में खरीदने का अवसर

आपको बता दें कि होंडा सिटी कार के 2023 मॉडल पर 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 26947 रुपये तक की मुफ्त कार एक्सेसरीज, 4 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का होंडा कार एक्सचेंज बोनस, 5 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का स्पेशल कॉरपोरेट डिस्काउंट, 36500 रुपये तक का स्पेशल एडिशन बेनिफिट, 13651 रुपये तक की एक्सटेंडेड वारंटी (4 और 5 जेनरेशन) शामिल है।

इस तरह से आपको 1.13 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। वहीं, 2024 के मॉडल पर 111500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1170900 रुपये है।

Honda Amaze पर धांसू डिस्काउंट

होडा अमेज कार के 2023 मॉडल पर 30 हजार का कैश डिस्काउंट, 36246 रुपये तक की मुफ्त कार एक्सेसरीज, 4 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का स्पेशल कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह से आप 78246 रुपये तक का लाभ हो सकता है। वहीं, 2024 के मॉडल पर 92000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 715900 रुपये है।

इस बात का रखें ध्यान

होंडा की गाड़ियों पर ये ऑफर सिर्फ फरवरी 2024 तक ही जारी रहेगा। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने शहर के नजदीकी होंडा कार डीलर से संपर्क करना होगा। शहर और स्टॉक के आधार पर ऑफर में अंतर हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Scorpio N Facelift

अगस्त 12, 2026

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026