---Advertisement---

Honda Dio 125 X Edition: ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट विकल्प, हर यूथ को भाएंगी ये 3 खूबियां; माइलेज की भी चिंता नहीं

Honda Dio 125 X Edition: होंडा डियो 125 एक्स एडिशन स्कूटर देश के युवाओं को आकर्षित कर सकता है। इसमें सेफ्टी फीचर्स से लेकर धाकड़ माइलेज तक देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2026 1:20 अपराह्न

Honda Dio 125 X Edition
Follow Us
---Advertisement---

Honda Dio 125 X Edition: होंडा इंडिया टू व्हीलर वाहन कंपनी ने हाल ही में अपना धांसू स्कूटर होंडा डियो 125 एक्स एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें नई कलर स्कीम के साथ आकर्षक डिजाइन भी दिया है। इससे यह स्कूटर रोजाना मोबिलिटी के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप होली 2026 से पहले किसी नए स्कूटर को घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह काफी परफैक्ट टाइम है। इसमें डिजाइन से लेकर टेक फीचर्स और इंजन क्षमता तक सबकुछ बढ़िया दिया गया है। होंडा ने इसका दाम 87733 रुपये एक्सशोरूम रखा है।

Honda Dio 125 X Edition में मिलता है दमदार स्टाइल

दो पहिया वाहन कंपनी के मुताबिक, होंडा डियो 125 एक्स एडिशन स्कूटर में 2 रंग दिए गए हैं, जिसमें ग्रे और गहरा नीला कलर शामिल है। कंपनी ने ड्यूल टोन बॉडी लुक दिया गया है। ऐसे में इसका लुक काफी स्पोर्टी और आकर्षक नजर आता है। साथ ही कंपनी ने इसमें साइड पैनल्स पर ग्राफिक्स को बढ़िया तरीके से इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने एक्स एडिशन के स्टिकर्स भी लगाए हैं। कंपनी ने इसमें अलॉय व्हील्स के साथ टर्न हैड्स दिए हैं।

होंडा डियो 125 एक्स एडिशन के एडवांस फीचर्स

इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन और कॉल, एसएमएस अलर्ट के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला टीएफटी कंसोल मिलता है। ग्लव बॉक्स में एक यूएसबी सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड इंजन कटऑफ, फ्रंट डिस्क ब्रेक और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन की सुविधा दी गई है।

माइलेज की कोई टेंशन नहीं

वहीं, होंडा डियो 125 एक्स एडिशन स्कूटर के पावरट्रेन में कोई चेंज नहीं किया है।इसमें 123.92cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 8.19bhp और 10.5Nm की ताकत जेनरेट करता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह स्कूटर 47 kmpl तक की माइलेज प्रदान कर सकता है। ऐसे में यह स्कूटर रोजाना की राइडिंग से लेकर ऑफिस आने-जाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026