---Advertisement---

KTM और Suzuki से भी तगड़ी बाइक ला रही Honda! कहीं ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे CB300X एंडवेंचर बाइक जैसे फीचर्स?

Honda अपनी एक नई 300CC की एडवेंचर बाइक को पेश करने की योजना पर काम कर रही है और उम्मीद है कि यह अपकमिंग बाइक जल्दी ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इस बाइक की टक्कर KTM 390 और Suzuki V-Strom SX जैसी एडवेंटर बाइक से होगी।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 24, 2023 1:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda CB300X: Honda अपने टू-व्हीलर सेगमेंट में एक नई 300CC की एडवेंचर बाइक को पेश करने की योजना पर काम कर रही है। उम्मीद है कि यह अपकमिंग बाइक जल्दी ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को Honda CB300X के नाम से पेश किया जाएगा जो कि मौजूदा CB300F स्ट्रीटफाइटर पर बेस्ड होगी। कंपनी यह बाइक ऑफरोडिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जाएगी। बता दें कि ये बाइक पहले से ही बिक्री के लिए CB200X का अपग्रेड वर्जन भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बाइक के बारे में सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

Honda CB300X के संभावित स्पेसिफिकेशन

खबरों के मुताबिक आने वाली Honda CB300X बाइक के फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच के एलॉय व्हील के साथ वायर-स्पोक रिम्स और लंबा ट्रैवल सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसके अलावा यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, अपराइट सीटिंग पोजिशन, डिस्क ब्रेक और रियर मोनोशॉक  जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Honda CB300X एडवेंचर बाइक KTM 390 एडवेंचर और Suzuki V-Strom SX जैसी बाइकों के बीच में अपनी जगह बनाएगी। वहीं मॉडिफाइड सिटिंग पोजिशन के साथ इसमें एक बिग फेयरिंग फीचर मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। इस बाइक का डिजाइन एडवेंचर बाइक को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा जो कि ऑफरोडिंग और उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने में काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा इसमें नया पावरट्रेन मिलने की संभावना है।

ModelHonda CB300X
WheelsAlloy, front-19 inch and Rear-17 inch
Disc BrakeYes
Rear MonoshockYes
Front USD ForcksYes
Bike TypeAdventure

 

Honda CB300X की संभावित कीमत

Honda CB300X की कीमत मौजूदा Honda CB300F बाइक से ज्यादा हो सकती है। Honda CB300F की कीमत की बात की जाए तो यह 2.26 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: AMAZFIT ने अपनी GTR MINI स्मार्टवॉच की लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ और SATELLITE POSITIONING जैसे कई फीचर्स से है लैस

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026