---Advertisement---

फ्यूचरस्टिक डिजाइन के साथ शोकेस हुआ Honda SC e-Scooter, स्वैपएबल बैटरी से जीत सकता है लोगों का दिल

Honda SC e-Scooter: जापान की वाहन कंपनी होंडा ने दमदार खूबियों के साथ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को शोकेस किया है। इसमें दो बैटरी पैक के साथ रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 28, 2023 2:13 अपराह्न

Honda SC e-Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Honda SC e-Scooter: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक से बढ़कर एक कमाल के मॉडल दस्तक दे रहे हैं। इसी बीच जापान मोबिलिटी शो के दौरान होंडा कंपनी ने एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर को प्रदर्शित किया है। Honda SC e-Scooter का डिजाइन काफी आकर्षक और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्कूटर को फ्यूचर इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा रहा है। कंपनी ने इस स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी धाक जमाने की तैयरी शुरू कर दी है। हालांकि, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट स्टेज में है।

Honda SC e-Scooter की खूबियां

आपको बता दें कि होंडा ने कंफर्म किया है कि ये स्कूटर फिलहाल प्रोट्रोटाइप मॉडल है और इसका आगे प्रोडक्शन करने की कोई भी योजना नहीं है। कंपनी ने इसका स्टाइल होंडा एक्टिवा से लिया है। इस स्कूटर में फुल विर्थ के साथ एलईडी लाइटबार दी गई है। इसके फ्रंट पैनल पर ब्लू लाइटिंग एसेंट, हैंडलबार, फ्लोरबोर्ड, टेल सेक्शन दिया गया है। कंपनी ने इसमें दो रिमूवेबल बैटरी पैक दी है।

Honda SC e-Scooter का बैटरी पैक

Honda SC e-Scooter के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.3kwh और 2.6kwh मोबाइल बैटरी पैक पावर दी गई है। स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक फ्रंट फोर्क दिया गया है। इसके आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026