---Advertisement---

TVS Raider 125 बाइक के नए लुक के आगे फिसल जाएगी Honda Shine और Hero Glamor, जबरदस्त माइलेज बना देगी दीवाना

TVS Raider 125: टीवीएस ने अपने मशहूर मॉडल राइडर का नया वेरिएंट पेश किया है। टीवीएस ने इसमें सीट के डिजाइन से लेकर इसके लुक तक में बदलाव किया है। जानिए क्या है इस नई बाइक की खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 21, 2023 5:54 अपराह्न

TVS Raider 125
Follow Us
---Advertisement---

TVS Raider 125: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में टीवीएस की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में टीवीएस ने अपने सबसे फेमस मॉडल TVS Raider 125 को नए अपडेट के साथ मार्केट में लॉन्च कर दिया है। टीवीएस अक्सर अपनी बाइक्स में दमदार माइलेज और शानदार इंजन देती है। इस बार भी टीवीएस ने ताकतवर इंजन के साथ नई बाइक को उतारा है।

TVS Raider 125 में मिलेंगे दो नए मोड

देश की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस ने TVS Raider 125 के नए वर्जन में कई बदलाव किए हैं। साथ ही कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं। Raider 125 के नए वर्जन में टीवीएस ने दो नए राइडिंग मोड- इको और पावर मोड पेश किए हैं। इसके साथ ही इसका लुक भी एक स्पोर्टी बाइक की तरह लगता है।

ये भी पढ़ें: इन 5 खासियतों से दुश्मनों पर भारी पड़ रही नई Honda Shine 100 बाइक, देख Splendor Plus की बढ़ रही टेंशन!

जानिए TVS Raider 125 का इंजन

TVS Raider 125 में बढ़िया इंजन दिया गया है। इसमें 124.8cc का BS6 इंजन, जो कि 10 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आता है। बाइक में 11.4bhp की पावर दी गई है और 11.2nm का टॉर्क दिया गया है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। टीवीएस ने बाइक के सीट डिजाइन में बदलाव किया है। इसके संस्पेंशन को भी पहले से भी बेहतर बनाया गया है। वहीं, बाइक के आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

कमाल है बाइक के नए फीचर्स

मॉडलTVS Raider 125
इंजन124.8cc
पावर11.4bhp
टॉर्क11.2nm
माइलेज67KM
गियरबॉक्स5 स्पीड

 

कंपनी का दावा है कि ये बाइक 67KM की माइलेज देती है। बाइक में 5 इंच की टीएफटी कंसोल दी गई है। इस बाइक को राइडर ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वॉयस कमांड, कॉल और मैसेज अलर्ट, नेविगेशन, राइड रिपोर्ट, इमेज ट्रांसफर और सेफ्टी के लिए इसमें साइड स्टैंड कट ऑफ स्विच दिया है। TVS Raider 125 का बाजार में सीधी टक्कर होंडा शाइन, बजाज पल्सर 125 और हीरो ग्लैमर से होगी। इस बाइक को 99990 रुपये में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026