---Advertisement---

Mahindra और Tata का चैन उड़ाने आएगी Hyundai Creta EV! मिल सकती है 500km से ज्यादा की रेंज

Hyundai Creta EV: साउथ कोरिया की टॉप क्लास कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स अपनी स्टाइलिश कारों के साथ ही उनमें शानदार फीचर्स दिए जाने के लिए भी मशहूर है। हुंडई की भारतीय बाजार में काफी अच्छी पकड़ है। हुंडई अपनी कारों पर काफी तेजी से काम कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 30, 2023 12:28 अपराह्न

Hyundai Creta EV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta EV: साउथ कोरिया की टॉप क्लास कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स अपनी स्टाइलिश कारों के साथ ही उनमें शानदार फीचर्स दिए जाने के लिए भी मशहूर है। हुंडई की भारतीय बाजार में काफी अच्छी पकड़ है। हुंडई अपनी कारों पर काफी तेजी से काम कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि हुंडई अपनी मशहूर एसयूवी क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन (Hyundai Creta EV) को जल्द ही पेश कर सकती है।

Hyundai Creta EV की संभावित जानकारी

आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा को भारतीय बाजार में काफी प्यार मिला है। यही वजह है कि अब लोग इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बताया जा रहा कि इस कार में internal combustion engine (ICE) इंजन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही इसका फ्रंट और रियर बंपर काफी बदला हुआ होगा। हुंडई इस कार को लोकलाइज्ड E-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है।

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

फीचर्सHyundai Creta EV
बैटरी55kwh
रेंज500km
फास्ट चार्जरहा

Hyundai Creta EV की अनुमानित कीमत

Hyundai Creta EV के बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 55kwh की बैटरी पैक मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि इतनी क्षमता पर ये कार एक बार फुल चार्ज होकर 550km की रेंज दे सकती है। खबरों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों में फास्ट चार्जिंग का फीचर काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस कार में भी फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। इस कार के इंटीरियर की अभी कोई जानकारी नहीं है। हुंडई इस इलेक्ट्रिक कार को साल 2025 तक पेश कर सकती है। Hyundai Creta EV का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400, टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम और एमजी जेडएस ईवी से हो सकता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 20 लाख रुपये हो सकती है। इस बारे में कंपनी की तरफ से आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: लो जी पता लग गए iPhone 15 Series के धमाकेदार फीचर्स! जानिए डिजाइन से लेकर क्या हो सकती है कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026