---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift के एडवांस सेफ्टी फीचर्स कर सकते हैं हैरान, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara से होगा मुकाबला!

Hyundai Creta Facelift: मशहूर कार कंपनी हुंडई फेमस एसयूवी क्रेटा के फेसलिफ्ट वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है। इस मॉडल को हाल ही में स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसके कुछ खास फीचर्स सामने आए हैं। जानें क्या है इसकी संभावित खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 13, 2023 4:32 अपराह्न

Hyundai Creta Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift: दक्षिण कोरिया की मशहूर कार कंपनी हुंडई मोटर्स भारत में अपनी क्रेटा एसयूवी को लेकर काफी चर्चा में रहती है। हुंडई क्रेटा की इंडिया में अच्छी-खासी बिक्री होती है। बीते अगस्त महीने में हुंडई क्रेटा देश की टॉप 10 कारों की बिक्री की लिस्ट में जगह बनाई थी। इस शानदार एसयूवी को लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानें पूरी डिटेल। दरअसल हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta Facelift) वर्जन पर जोरो से काम कर रही है। हाल ही में क्रेटा फेसलिफ्ट वर्जन को स्पॉट किया गया है।

Hyundai Creta Facelift का संभावित डिजाइन

बताया जा रहा है कि कंपनी इस कार को भारत के साथ जल्द ही विदेशों में भी लॉन्च कर सकती है। क्रेटा फेसलिफ्ट वर्जन की स्पाई फोटो से कुछ जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, नए बंपर, रुफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना, स्किड प्लेट्स के साथ नए डिजाइन का टेलगेट दिया गया है।

Hyundai Creta Facelift के अनुमानित फीचर्स

क्रेटा फेसलिफ्ट के इटीरियर की बात करें तो दावा किया जा रहा है कि इसमें रिवॉर्क इंटीरियर थीम के साथ ADAS सूट, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनॉरमिक सनरुफ और कई ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

फीचर्सHyundai Creta Facelift
इंजन1.5 लीटर
पावर160bhp
टॉर्क200nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल

Hyundai Creta Facelift में मिल सकता है ये इंजन

खबरों में बताया जा रहा है कि इसमें पुराना पावरट्रेन ही दिया जा सकता है। ये कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। इस कार को साल 2024 की शुरूआत में भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 11 से 18 लाख रुपये हो सकती है। इस कार की टक्कर किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा कारों के साथ हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026