---Advertisement---

सबकी छुट्टी करने आ गई Hyundai की Stargazer MPV कार, इन फीचर्स से लहराएगी चरचम

Hyundai ने अपनी नई Stargazer (स्टारगेजर) 2023 कार थाईलैंड में लॉन्च कर दी है और ये कार 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च की गई है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 31, 2023 12:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Stargazer 2023: वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी नई Stargazer (स्टारगेजर) 2023 कार थाईलैंड में लॉन्च कर दी है। इस कार को कंपनी ने 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक MPV सेगमेंट वाली कार है, वहीं इसकी लंबाई 4460 मिमी, चौड़ाई 1780 मिमी, ऊंचाई 1695 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2780 मिमी है। तो जानिए कि क्या कुछ खास स्पेसिफिकेशन इस कार में दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: लॉन्च होते ही तबाही ला देंगी Tata की ये नई दो हैचबैक कारें, दमदार माइलेज के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Hyundai Stargazer 2023 की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

Hyundai ने अपनी Stargazer 2023 एमपीवी कार में 1.5L का NA MPi पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 113Bhp की पावर और 144Nm का पीट टार्क प्रोड्यूस करता है। इसमें IVT (CVT) गियरबॉक्स ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। Hyundai Stargazer आने वाले साल 2024 में इंडिया में एंट्री कर सकती है। इस कार का भारत में मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga, XL6 और Kia Carens से होगा।

ModelHyundai Stargazer 2023
Engine1.5L NA MPi Petrol Engine
Power113Bhp
Torque144Nm
TransmissionIVT (CVT)

 

Hyundai Stargazer 2023 के फीचर्स

Hyundai Stargazer 2023 में Android ऑटो और Apple कारप्ले सपोर्ट के साथ आने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, वायरलेस चार्जर, 16 इंच के अलॉय, एम्बिएंट लाइटिंग, स्मार्टसेंस ADAS सूट और पिछली रो के लिए ट्रे टेबल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Stargazer 2023 की कीमत

Hyundai Stargazer 2023 को चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें इसके बेस वेरिएंट ट्रेंड की कीमत 769000 baht यानी करीब 18.45 लाख रुपये, इसके स्टाइल वेरिएंट की कीमत 829000 baht लगभग 19.89 लाख रुपये है। इसके स्मार्ट 7-सीटर ट्रिम को 869000 baht यानी 20.85 लाख रुपये के लगभग और स्मार्ट 6-सीटर को 889000 baht यानी 21.33 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप-स्पेक ट्रिम में ब्लैक रूफ डुअल-टोन वाले वेरिएंट को लेने के लिए 20000 baht  यानी 48 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। थाईलैंड में यह कार  Mitsubishi Xpander, Suzuki Ertiga, Honda BR-V और Toyota Veloz जैसी कारों को टक्कर देती है। वहीं भारत में ये कार 15 लाख रुपये से 20 लाख की कीमत के बीच लॉन्च की जा सकती है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026