---Advertisement---

Hyundai Tucson facelift: सुरक्षा ही नहीं इंजन और पावर में भी एक नंबर होगी नई टक्सन! जानें संभावित कीमत

Hyundai Tucson facelift: भारत में टक्सन एसयूवी को बंद कर दिया गया है। लेकिन कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। खबरों की मानें तो इस साल 2026 या फिर 2027 में लॉन्च कर सकती हैं। हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव कर सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 29, 2025 3:46 अपराह्न

Hyundai Tucson facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Tucson facelift: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई बहुत जल्द टक्सन को नए अवतार में पेश करने जा रही है। हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग साल 2026 में हो सकती है। आपको बता दें, हुंडई टक्सन साल 2022 में लॉन्च हुई थी। लेकिन भारत में 2025 में इसे बंद कर दिया गया। अब कंपनी इस एसयूवी को प्रमीयिम फेसलिफ्ट अवतार में ला रही है। फिलहाल कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत-फीचर्स और लॉन्चिंग को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑटो मार्केट में इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं।

Hyundai Tucson facelift की पावर और परफॉर्मेंस

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट में कपंनी 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर पेट्रोल की डीजल इंजन दे सकती है। ये इंजन 154 bhp से लेकर 184 bhp तक की पावर दे सकते हैं। डीजल वेरियंट ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। ये 5 सीटर कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन में मौजूद होगी। खबरों की मानें तो हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट पेट्रोल में 13 किमी/लीटर और डीजल में 18 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, 205 किमी/घंटे की स्पीड दे सकती है।

नई हुंडई टक्सन के लुक में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के लुक में कई बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें पैरामीट्रिक ग्रिल और रियर बंपर मिल सकता है। इसके सामने हेड लाइट और नई टेल लाइट्स मिल सकती हैं। वहीं कंपनी इसमें अपडेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी दे सकती है। कंपनी इंटरियर में बड़ा बदलाव कर सकती है। इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन दे सकती है। दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को ध्यान में रखकर स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकते हैं। कंपनी इसमें पौनोरामिक सनरुफ दे सकती है। इसमें आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स मिव सकती हैम। वहीं, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल मिल सकता है।

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स

नई टक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी कड़ी सुरक्षा के लिए लेवल 2 के ADAS सिस्टम दे सकती है। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दे सकती है।

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट की संभावित कीमत अनुमानित लॉन्चिंग

नई हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट की ऑन रोड कीमत 33 लाख से लेकर 41 लाख के आस-पास हो सकती है। फिलहाल अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। ये नई एसयूवी साल 2026 के मिड में लॉन्च हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026