---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: मॉर्डन डिजाइन, एडीएएस की सुपीरियर खूबियों के साथ दिवाली के बाद दे सकती है दस्तक; लीक हुआ धांसू पावरट्रेन ऑप्शन

Hyundai Venue 2025: आगामी हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी को अगले महीने इंडिया में लॉन्च करने की योजना है। इसमें यूनिक लुक के साथ कई सारी एडवांस खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 15, 2025 6:23 अपराह्न

Hyundai Venue 2025
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: एसयूवी मार्केट में हुंडई ने अपनी पावरफुल क्रेटा कार के साथ काफी तूफान मचा रखा है। हुंडई क्रेटा एसयूवी इंडिया में काफी लंबे समय से सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी साबित हो रही है। ऐसे में साउथ कोरियाई कार कंपनी अपनी एक और लोकप्रिय गाड़ी को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई वेन्यू 2025 को जल्द ही अलग रंग रूप में उतारा जा सकता है।

Hyundai Venue 2025 की अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल

लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, हुंडई वेन्यू 2025 को अगले महीने नवंबर 2025 में पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में लॉन्च डेट को लेकर अलग-अलग दावा किया जा रहा है। वहीं, इसके दाम को लेकर बताया जा रहा है कि इसे 8 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम प्राइस पर लाया जा सकता है। मगर अभी तक कार कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

हुंडई वेन्यू 2025 में मिल सकता है लुभावना मॉर्डन डिजाइन

कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी में बिल्कुल अलग और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार मेकर एसयूवी के फ्रंट में नए मॉर्डन लुक की ग्रिल, एलईडी लाइटिंग सेटअप, एलईडी टैललैंप, एलईडी डीआरएलएस और 18 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़ सकती है। वहीं, गाड़ी में ऑवरऑल रग्डनेस डिजाइन दिया जा सकता है, जो कि ग्राहकों को काफी लुभावना लग सकता है।

इन एडवांस खूबियों पर हार सकते हैं आप अपना दिल

वहीं, हुंडई वेन्यू 2025 कार के इंटीरियर की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें काफी आरामदायक सुविधाएं जोड़ सकती है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, नए लुक के साथ सेंट्रल कंसोल, रियर एसी वेंट्स और कई अन्य एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। कार में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और एडवांस खूबियों के साथ एडीएएस पैक आने की संभावना है। इससे कार में बैठे लोगों को फुल सेफ्टी मिल सकती है।

स्पेक्सहुंडई वेन्यू 2025 की लीक डिटेल्स
इंजन1 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पावर120bhp
टॉर्क200Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैन्युअल-6 स्पीड ऑटोमैटिक

अपकमिंग एसयूवी में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

उधर, कई अन्य लीक्स में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि कि नए अवतार में आने वाली अपकमिंग हुंडई वेन्यू 2025 में परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, कार में मौजूदा इंजन को ही रखने की आशंका जताई जा रही है। इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह 120bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026