---Advertisement---

Hyundai Venue: इलेक्ट्रिक सनरुफ, एबियंट लाइटिंग, ढेर सारे ADAS फीचर्स के साथ हैरान कर सकती है धांसू माइलेज, कीमत 8 लाख रुपये से कम

Hyundai Venue: हुंडई वेन्यू एसयूवी में इलेक्ट्रिक सनरुफ, एबियंट लाइटिंग के साथ ढेर सारे ADAS फीचर्स मिलते हैं। इसकी धांसू माइलेज हैरान कर सकती है। कार के कई कलर विकल्प आपको पसंद आ सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 12:01 अपराह्न | Updated: मई 31, 2025 2:03 अपराह्न

Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue: हुंडई मोटर्स इंडिया ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू को कई सारे हाईटेक फीचर्स से लैस किया है। अगर आप फैमिली के लिए किसी दमदार एसयूवी की तलाश कर रहे हैं, तो हुंडई वेन्यू पर एक बार ध्यान दे सकते हैं। इस एसयूवी में LED प्रोजेक्टर हैडलैंप, LED टेललैंप, कॉरनिंग लैंप्स, डार्क क्रोम फ्रंट ग्रिल, क्रोम आउटसाइड डोर हैडल्स, रुफ रेल्स और 16 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं।

हुंडई वेन्यू में मिलते हैं कई सारे कलर ऑप्शन्स

फेमस कार मेकर ने Hyundai Venue में सिंगल टोन के तहत कई कलर विकल्प दिए हैं। इसमें Fiery Red, Typhoon Silver, Titan Grey, Denim Blue, Atlas White और Abyss Black शामिल है। वहीं, ड्यूल टोन में Fiery Red के साथ Abyss Black roof कलर विकल्प मिलता है। कंपनी ने डी कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

Hyundai Venue Specifications

इस धाकड़ एसयूवी में कई कमाल की खूबियां दी गई हैं। हुंडई वेन्यू की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्रिक सनरुफ, एबियंट लाइटिंग, क्लाईमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर, ड्यूल कैमरे के साथ डैशकैम, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले और धांसू साउंड सिस्टम देखने को मिलता है। वहीं, कार मेकर ने सेफ्टी के लिए एक से बढ़कर एक खूबी को शामिल किया है। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, रियर कैमरा, टीपीएमएस और ADAS सुइट दिया गया है। ADAS टेक में लॉडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट, फॉरवर्ड कॉलिजन अलर्ट, हिल असिस्ट और कई अन्य खूबियां देखने को मिलती हैं।

स्पेक्सहुंडई वेन्यू
इंजन998cc
पावर118bhp
टॉर्क172nm
गियरबॉक्समैन्युअल-DCT
माइलेज15KMPL

Hyundai Venue Mileage

कार मेकर ने हुंडई वेन्यू एसयूवी में 998cc का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह 118bhp की ताकत और 172nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड DCT गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इसमें इको, स्पोर्ट और नॉर्मल मोड्स दिए गए हैं। ‘Carwale’ के मुताबिक, हुंडई वेन्यू की माइलेज 15KMPL रह सकती है।

Hyundai Venue Price in India

फैमिली के लिए हुंडई वेन्यू एसयूवी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हुंडई वेन्यू की इंडिया में कीमत 794100 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026