---Advertisement---

Hyundai Verna Facelift: SUV वर्चस्व के बीच धांसू सेडान जल्द दिखा सकती है अपनी धाक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी समेत होंगे ये अपडेट

Hyundai Verna Facelift: हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट गाड़ी में नया स्टाइलिश अवतार और कई दमदार खूबियों को शामिल किया जा सकता है। इसकी कई खास डिटेल लीक हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2026 3:48 अपराह्न

Hyundai Verna Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Verna Facelift: हुंडई मोटर इंडिया ने साल 2030 तक भारतीय बाजार को लेकर खास योजना बनाई है। वाहन कंपनी इन दिनों अपनी कई आगामी कारों की टेस्टिंग कर रही है। इसमें हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट सेडान गाड़ी का भी नाम है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कार कंपनी अपनी नई वर्ना सेडान में डिजाइन से लेकर सेफ्टी फीचर्स तक में अहम बदलाव कर सकती है। यह तो आप जानते हैं कि इन दिनों इंडियन कार मार्केट में बड़ी गाड़ी यानी एसयूवी की काफी डिमांड देखने को मिल रही है। ऐसे में हुंडई की नई सेडान जल्द ही अपना जलवा दिखा सकती है।

Hyundai Verna Facelift में मिलेगा आधुनिक लुक!

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट में डिजाइन काफी मॉडर्न रखने की उम्मीद है। गाड़ी की फ्रंट प्रोफाइल में नया बंपर, नई ग्रिल, स्टाइलिश एलईडी हैडलाइट और रियर में नए लुक के साथ एलईडी टेललाइट और स्पॉइलर आ सकते हैं। साथ ही 18 इंच के आधुनिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स शामिल करने की योजना है। ऐसे में गाड़ी में कई नए एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं, मगर ऑवरऑल कार का लुक समान रहने का अनुमान है। इसके इंटीरियर में नई केबिन थीम और अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है।

हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट को किंग बनाएंगे ये अपडेट्स

उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट में 12.3 इंच की 2 स्क्रीन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले की सुविधा सम्मिलित करने की उम्मीद है। इसके साथ ही चालक की सुविधा के लिए पावर विंडो और सीट एडजेस्टेबल जैसे फीचर्स भी जोड़ने की आशंका है।
इसमें सेफ्टी के लिए कई एडीएएस खूबियों को जोड़ा जा सकता है।इसमें 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल पावरट्रेन को शामिल करने की संभावना है। ऐसे में कंपनी इन्हीं पुराने इंजन ऑप्शन को नई वर्ना में जारी रख सकती है। हालांकि, फ्यूल एफिशियंसी में सुधार आने की उम्मीद है।

क्या है लॉन्च और प्राइस डिटेल

वहीं, ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट कार को मई से जून के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसका संभावित दाम 12 से 22 लाख रुपये के करीब रखने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

अप्रैल 4, 2026

Royal Enfield Himalayan 450

अप्रैल 3, 2026

2026 Suzuki Burgman Street

अप्रैल 3, 2026

Bajaj Pulsar NS400Z

अप्रैल 2, 2026

Kia Seltos Hybrid

अप्रैल 2, 2026

Yamaha Aerox E Electric Scooter

अप्रैल 1, 2026