---Advertisement---

ये कर लिया तो, भीषण गर्मी में नहीं लगेगा Electric Scooters में आग!

Electric Scooters: गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 24, 2024 5:17 अपराह्न

Electric Scooters
Follow Us
---Advertisement---

Electric Scooters: पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। भारत में भी इनकी डिमांड काफी बढ़ी है। जिसकी वजह से कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेश कर रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों से लोगों का पेट्रोल-डीजल का खर्चा कम हुआ है। इसके साथ ही पर्यावऱण को शुद्ध होने में भी मदद मिल रही है। लेकिन इस बीच लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के मामले भी सामने आ रहे हैं। गर्मियों के मौसम में ये आग सबसे ज्यादा लगती है।

अगर आपके पास भी Electric Scooter या फिर Electric Car है तो आपको गर्मी के मौसम में सतर्क होने की ज्यादा जरुरत है। क्योंकि गर्मी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल में की गई जरी सी गलती बड़ा हादसा साबित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल से आप इन वाहनों में लगने वाली आग से बच सकते हैं।

बैटरी को समय-समय पर चेक कराएं

इलेक्ट्रिक स्कूटर की जान उसकी बैटरी होती है। ऐसे में इसे समय-समय पर चेक कराने की जरुरत होती है। अगर आपने गर्मी के मौसम में जरा सी भी लापरवाही की तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि बैटरी गर्म होने से अकसर आग लग जाती है।

बिजली के तारों की वायरिंग चेक करें

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में बिजली के तारों की वायरिंग बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इनमें जरा सी भी गड़बड़ आग लगने का कारण बन सकती है। इसीलिए गर्मी के मौसम में आपको इसको समय-समय पर जरुर चेक करना चाहिए।

ओवरहीटिंग से बचाएं

गर्मी के मौसम में अगर आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को बाहर लेकर निकल रहे हैं और ये ओवरहीट हो रहा है तो थोड़ी देर के लिए इसे रोक दें और ठंडा होने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इससे आग लगने की संभावनाएं नहीं रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026