---Advertisement---

Toyota Hilux से किन मामलों में बेस्ट है Mahindra Scorpio Lifestyler? ऑफरोडिंग- एडवेंचर के शौकीन खरीदने से पहले जानें

 Mahindra Scorpio Lifestyler: महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के आते ही टोयोटा हिलक्स के लिए कॉम्पिटिशन खड़ा हो गया है। अर आप ऑफ रोडिंग का शौक रखते हैं तो ये गाड़ी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 15, 2026 3:18 अपराह्न

Mahindra Scorpio Lifestyler
Follow Us
---Advertisement---

 Mahindra Scorpio Lifestyler: हर साल 15 अगस्त यानी की स्वंतत्रता दिवस के मौके पर महिन्द्रा अपने ग्राहकों के लिए कोई ने कोई सरप्राइज लेकर आती है। इस बार कंपनी ने  14 अगस्त  2026 को   महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप को लॉन्च करके सभी को चौंका दिया है। ये ऑफ रोडिंग और एडवेंचर के शौकिनों के लिए सबसे बेस्ट माना जा रहा है। इस पिकअप को स्कॉर्पियो-एन के लेडर-फ्रेम प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है।  इस ऑफ रोडिंग किंग को साल  2027 के शुरुआत में डिलीवरी के लिए उतारा जाएगा है। इस गाड़ी का सीधे मुकाबला भारत में पहले से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहे टोयोटा हिलक्स पिकअप से है। आज हम महिन्द्रा के लाइफस्टाइलर के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे मे बताने जा रहे हैं, जो सीधे टोयोटा हिलक्स को टक्कर देते हैं।

 Mahindra Scorpio Lifestyler की इन खूबियों के आगे  Toyota Hilux क्यों हुआ फेल?

महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की सबसे बड़ी खूबी इसकी कीमती है। कंपनी ने इस पिकअप को 19.79 लाख की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत पर उतारा है। जबकि टोयोटा हिलक्स की शुरुआती कीमत 30.40 लाख के आस-पास है। महिन्द्रा ने बजट की कीमत पर इस ऑफरोगिंड पिकअप को उतारकर कम बजट वालों के लिए रास्ता खोल दिया है। महिंद्रा लाइफस्टाइलर की दूसरी सबसे बड़ी खूबी ये है कि, ये लेवल 2 ADAS से लैस है। वहीं, हिलक्स में ADAS नहीं मिलता है।

महिंद्रा लाइफस्टाइलर में चारों पहियों में मॉडर्न डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं। वही, टोयोटा हिलक्स ड्रम ब्रेक मिल रहे हैं। महिन्द्रा बेहतर बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल सिस्टम दे रहा है। ऑफ रोडिंग के लिए महिन्द्रा अपनी कार में ऑफ-रोडिंग के लिए ‘अंडरबॉडी’ व्यू देखने के लिए 540 डिग्री का कैमरा दे रहा है। जबकि टोयोटा की कार में केवल पीछे ही कुछ वेरियंट में 360 डिग्री का कैमरा मिल रहा है। महिंद्रा लाइफस्टाइलर का इंटीरियर एसयूवी की तरह बेहद हाई टेक स्मार्ट फीचर्स से लैस बनाया गया है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीछे के शीशे पर कोहरा साफ करने के लिए डिफॉगर और गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स मिल रही हैं। वहीं, हिलक्स इस तरह की सुविधा नहीं मिलती है। महिंद्रा लाइफस्टाइलर यह गाड़ी साइज में टोयोटा हिलक्स से थोड़ी छोटी है। जिसके कारण तंग रास्तों पर इसे आसानी से चलाया जा सकता है।

महिंद्रा लाइफस्टाइलर या टोयोटा हिलक्स इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस में कौन से सबसे बेस्ट?

इंजन की ताकत और टॉप स्पीड के मामले में Toyota Hilux ज्यादा बेहतर है, लेकिन बेहतर माइलेज  देने में महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर आगे रहने वाली है। टोयोटा ने अपनी गाड़ी में 2.8-लीटर का डीजल इंजन दिया है। ये 204 BHP की पावर और 500 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है। वहीं, महिन्द्रा की कार में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिल रहा है। ये 175 BHP की पावर जनरेट करता है वहीं, 400 NM की टॉर्क को जनरेट करता है। माइलेज में महिन्द्रा लाइफस्टाइलर 14 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, टोयोटा हिलक्स 12 किमी प्रति लीटर के आस-पास का माइलेज देती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026