---Advertisement---

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga में से किस कार को धनतेरस पर खरीदें, बस एक मिनट में मिल जाएगा आपके सवाल का जवाब!

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga: इन दिनों नई गाड़ी खऱीदने की सोच रहे हैं तो पहले किआ कैरेंस और मारुति सुजुकी अर्टिगा में से किस कार को घर लाना सही रहेगा। एक क्लिक में देखें अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 29, 2023 11:41 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2023 12:27 अपराह्न

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga
Follow Us
---Advertisement---

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga: इंडियन कार मार्केट में बड़ी कारों की मांग बहुत तेज गति से बढ़ी है। अगर इस दिवाली पर आप भी नई एसयूवी घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक मिनट रुककर इस आर्टिकल को पढ़ लीजिए। इससे आपको नई कार खऱीदने में थोड़ी आसानी हो जाएगी। हम इस खबर में दो कमाल की एसयूवी किआ कैरेंस और मारुति सुजुकी अर्टिगा (Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga) के बीच अंतर करने जा रहे हैं। आगे देखें क्या हैं दोनों में फर्क।

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga का डिजाइन

किआ कैरेंस में 6 ट्रिम ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Premium, Prestige, Prestige Plus, Luxury, Luxury Plus और X Line शामिल है। इसमें एलईडी हैडलैंप, एलईडी रियर लाइट और एलईडी फॉग लैंप दिया गया है। वहीं, मारुति अर्टिगा मल्टी वेरिएंट के साथ आती है। इसमें क्रोम ग्रिल, ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर हैडलैंप, डबल टोन अलॉय व्हील, टेलगेट्स पर क्रोम इनसर्ट दिया गया है।

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga की इंटीरियर डिटेल

किआ कार में वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग ड्यूल टोन थीम, फ्रंट्स सीट्स वेंटिलेशन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम और वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, अर्टिगा में मैटेलिक टीकवुड फिनिश डैशबोर्ड, ड्यूल टोन फेब्रिक सीट्स, रुफ माउंटेड एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और सुजुकी कनेक्ट सिस्टम जैसी खूबियां दी गई है।

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga सेफ्टी फीचर्स

किआ कैरेंस को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। वहीं, अर्टिगा को भी ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga इंजन

कैरेंस में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसमें IMT के साथ 7 स्पीड DCT यूनिट गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, अर्टिगा में 1.5 पेट्रोल इंजन और कंपनी फिटेड सीएनजी किट मिलती है। ये 102bhp की पावर और 136nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

Kia Carens vs Maruti Suzuki Ertiga कीमत

किआ कैरेंस की एक्सशोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये है। वहीं, अर्टिगा की एक्सशोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये (दिल्ली) है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026