---Advertisement---

सिंगल चार्ज पर 600KM दौड़ेगी Kia EV3 Electric SUV! खूबियों से उठा पर्दा

Kia EV3 Electric SUV को पेश कर दिया गया है। यहां देखें खूबियां।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2024 5:28 अपराह्न

Kia EV3 Electric SUV
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV3 Electric SUV: पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि, कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां बिजली से चलने वाले वाहनों को पेश कर रही हैं। पिछले कुछ सालों से भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ी है। लोगों का रुझान इन महंगी गाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां भी लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक से बढ़कर एक हाईटेक Electric Cars को पेश कर रही हैं। इस बीच दक्षिण कोरिया की कंपनी किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा हटा दिया है। Kia EV3 Electric SUV को ग्लोबली पेश कर दिया गया है।

Kia EV3 Electric SUV हुई पेश

इस कार को लेकर कहा जा रहा है कि, ये सिंगल चार्ज पर 600 किमी की रेंज देगी। इसे लेकर कहा जा रहा है कि, ये 31 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है। Kia EV3 Electric SUV में 58.3kWh और 81.4kWh की बैटरी दी गई है।

इसे स्पोर्टी, बोल्ड और बॉक्सी स्टाइल स्टाइल में बनाया गया है। ये सिंगल पेंट स्कीम और ड्यूल पेंट स्कीम के साथ पेश की गई है। ये कार Aventurine Green और Terracotta कलर में पेश हुई है। इस कार के फ्रंट में grille, L-shaped LED DRLs लगे हुए हैं। इसका लुक EV9 SUV से काफी मिलता जिलता है। इसमें panoramic sunroof दिया गया है।

Kia EV3 Electric SUV के स्मार्ट फीचर्स

इसमें 12.3-inch displays , 360-degree surround camera, dual-zone climate control, ambient lighting, wireless charger, auto-dimming IRVM, ,ADAS suite और 460 लीटर का बूट स्पेस जैसे खास फीचर्स मिल रहा है।

Kia EV3 Electric SUV के फीचर्स

फीचरKia EV3 Electric SUV
बैटरी58.3kWh और 81.4kWh की बैटरी मिल रही है।
चार्ज10 से 80 फीसदी 31 मिनट में चार्ज होगी।
टॉर्क283Nm की टॉर्क मिल रही है।
स्पीड7.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड देगी।
रेंज600 किमी की रेंज मिल रही है।

Kia EV3 Electric SUV की एक्स शोरुम कीमत 30 लाख के आस-पास की बताई जा रही है। फिलहाल अभी भारत में ये लॉन्च नहीं हुई है। भारत में इसकी लॉन्चिग को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026