---Advertisement---

Mercedes EQB को टक्कर देने जल्द बाजारों में तहलका मचाने आ रही Kia EV9! देखें धांसू फीचर्स और लुक

Kia EV9: साउथ कोरियन कंपनी किआ मोटर्स ने कुछ ही सालों में कार बाजार में अपना दबदबा बना लिया है। किआ की कारों को काफी पसंद किया जाता है। किआ की बहुत सी कारें बाजारों में पहले से मौजूद हैं। बता दें कि कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 14, 2023 2:05 अपराह्न | Updated: मार्च 27, 2023 4:40 अपराह्न

Kia EV9
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV9: साउथ कोरियन कंपनी किआ मोटर्स ने कुछ ही सालों में कार बाजार में अपना दबदबा बना लिया है। किआ की कारों को काफी पसंद किया जाता है। किआ की बहुत सी कारें बाजारों में पहले से मौजूद हैं। बता दें कि कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था जिसके बाद से ही ग्राहक इस कार का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको किआ ईवी 9 के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आने वाले सालों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका कोडनेम AY रखा गया है। इसका मुकाबला Mercedes EQB से हो सकता है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

ये हैं अनुमानित फीचर्स

खबरों की मानें तो कंपनी इस कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वैरिएंट में उतार सकती है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। इसका लुक काफी जबरदस्त हो सकता है। इस कार को कंपनी ने Auto Expo 2023 में पेश किया था। यह कार को कॉन्सेप्ट में डुअल मोटर के साथ 4WD सेटअप और 77.4 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया था। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट के सिंगल मोटर के साथ मिलने की भी संभावना है। किआ ईवी 9 का टॉप ट्रिम काफी तेज होगा। यह वेरिएंट 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं दूसरे ट्रिम्स में ये कारें 6 सेकेंड और 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

क्या हो सकती है कीमत

अगर इसकी कीमत की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 80 लाख रुपए हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसके फीचर्स, कीमत या स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। खबरों की मानें तो इस कार को पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: SAMSUNG 32 Inch LED Tizen Smart TV को 2490 रुपये में मंगाए, मौका हाथ से न जाने दें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026