---Advertisement---

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: नए साल में किस एसयूवी को खरीदें? सिर्फ स्टाइल ही नहीं, परफॉर्मेंस से लेकर सेफ्टी तक में कौन पड़ती है भारी, समझें अंतर

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा एसयूवी में से किस पर दांव लगाना चाहिए। दोनों ही गाड़ियों में दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 11, 2025 3:17 अपराह्न

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra
Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में किआ मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई सेल्टोस एसयूवी को रिवील किया है। साउथ कोरियाई कार मेकर इसमें यूनिक डिजाइन के साथ कई खास फीचर्स को शामिल कर सकता है। इस एसयूवी का मुकाबला नई नवेली टाटा सिएरा एसयूवी के साथ हो सकता है। ऐसे में किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा में से किस गाड़ी को नए साल में खरीदना चाहिए? आगे खबर में इस सवाल का सटीक जवाब।

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra की क्या हैं कीमतें

अगर किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा की कीमत की बात करें, तो दक्षिण कोरिया कार कंपनी किआ मोटर्स ने अभी तक किआ सेल्टोस 2026 कार की कीमतों का ऐलान नहीं किया है। मगर कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका संभावित प्राइस 12 से 20 लाख रुपये एक्सशोरूम के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं, टाटा सिएरा गाड़ी का दाम 11.49 से लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20.49 लाख रुपये होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक टाटा ने इसके टॉप मॉडल का प्राइस जारी नहीं किया है।

किआ सेल्टोस 2026 को दमदार बना सकती हैं ये खूबियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किआ सेल्टोस 2026 में टाइगर नोज ग्रिल, नया बंपर, पॉपआउट डोर हैंडल्स और ऐरो ऑरिटिड व्हील्स के साथ वर्टिकल लुक में कनेक्टिड टैललैंप दिए गए हैं। इसके अंदर की तरफ, 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम लुक के साथ नई कलर थीम, 12.3 इंच की ड्यूल स्क्रीन, 450 लीटर का बूटस्पेस देखने को मिल सकता है। इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, लेवल-2 एडीएएस को जोड़ा जा सकता है। पावरट्रेन में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन समेत 3 इंजन विकल्प आने की उम्मीद है। साथ में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

टाटा सिएरा में मिलती हैं धाकड़ खासियतें

दूसरी तरफ, टाटा सिएरा एसयूवी में नई ग्रिल, नए लुक की एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, पावर्ड टेलगेट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल किए गए हैं। गाड़ी के अंदर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनॉरमिक सनरुफ, एबियंट लाइटिंग, क्लासिक कलर थीम के साथ बढ़िया अपहोल्स्ट्री और डॉल्बी साउंड सिस्टम दिया गया है। 622 लीटर का बूट स्पेस, जिसे रियर सीट फोल्ड करने पर बढ़ाया जा सकता है। गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएस पैक में 22 फीचर्स को जोड़ा गया है। कार मेकर ने इसमें 1.5 लीटर के 2 पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन शामिल किया है। सभी में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी की टॉप स्पीड 180KMPH तक जा सकती है।

स्पेक्सकिआ सेल्टोस 2026टाटा सिएरा
इंजन1.5 लीटर1.5 लीटर
पावर113bhp105bhp
टॉर्क145Nm145Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिकमैन्युअल-ऑटोमैटिक

किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा में से किसे चुनें?

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि किआ सेल्टोस 2026 2 जनवरी 2026 को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल इस गाड़ी को सिर्फ रिवील किया गया है। कंपनी ने 25 हजार रुपये के साथ इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। उधर, टाटा सिएरा की आधिकारिक बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से स्टार्ट होने की संभावना है। ऐसे में आप अपने बजट, पसंद और जरूरत के आधार पर किसी भी एसयूवी का चयन कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026