---Advertisement---

Kia Seltos: चंद सालों में लाखों की संख्या में बिकने वाली सेल्टोस SUV में क्या है यूनिक? खरीदने से पहले जानें

Kia Seltos: किआ सेल्टोस को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी खूबियों के बारे में जान लें। इससे आपको फायदा होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2026 6:31 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 20, 2026 11:53 अपराह्न

Kia Seltos
Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos: भारत में दक्षिण कोरिया की ओटो कंपनी किआ की जमकर गाड़ियां बिकती हैं। किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में सेल्टोस की गिनती टॉप पर होती है। साल 2019 में आयी ये SUV कुछ ही साल में 6 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। लगातार बढ़ते सेल्स के आंकडों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ग्राहक इसे कितना पसंद करते हैं? भारत में भी इस प्रीमियम और स्टाइलिस्ट 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV की खूब डिमांड है। अगर आप भी इस बजट फ्रेंडली कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी खूबियों पर नजर डाल लीजिए।

Kia Seltos के स्मार्ट और यूनिक फीचर्स

किआ सेल्टोस को सबसे अलग इसके लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक डिस्प्ले और इन-बिल्ट स्मार्ट एयर प्यूरीफायर के साथ अलग-अलग तरह के इंजन बनाते हैं। इसका पैनोरमिक डिस्प्ले 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सिंगल स्क्रीन जैसा दिखता है। जिसकी वजह से ये काफी प्रीमियम और हाईटेक लगता है। इसमें किआ कनेक्ट के 50 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 8 स्पीकर्स वाला बोस का साउंड सिस्टम दिया गया है। इसका म्यूजिक आपके सफर को और भी ज्यादा  रोमांचित बना देगा।

ऑफरोडिंग के लिए भी क्यों बेस्ट है किआ सेल्टोस?

काफी कम लोगो को पता होगा कि, शहर की सड़कों पर तूफानी रफ्तार से चलने वाली सेल्टोस रेत और कीचड़ में भी चल सकती है। खराब रास्तों के लिए कंपनी ने इसमें कुछ ऑफ-रोडिंग फीचर्स दिए हुए हैं। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में ग्रिप कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। जिसकी वजह से इसे बर्फ, कीचड़ और रेत में चलने में मदद मिलती है। ये गाड़ी ना तो कहीं अटकती है और ना ही कहीं फंसती है। इसमें 190mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ Normal, Eco, और Sport मोड्स मिलते है। कार को फिसने से बचाने के लिए सभी टायर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

किआ सेल्टोस की ऑन रोड कीमत

किआ सेल्टोस पेट्रोल और डीजल दोनों की फ्यूल वेरियंट में आती है। इसकी कीमत मैनुअल और ऑटोमैटिक सुविधा के अनुसार भिन्न है। सेल्टोस ग्राहक को ऑन रोड 13 लाख से लेकर 25 लाख के आस-पास पड़ सकती है। वेरियंट के हिसाब से ये कीमत ऊपर नीचे हो सकती है।

सेफ्टी में एक नंबर

किआ सेल्टोस सेफ्टी के लिहाज से बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें लेवल-2 ADAS की सुरक्षा दी गई है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके साथ ही ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में सेल्टोस को 3 स्टार की रेटिंग मिलती है।

किआ सेल्टोस के पावरफुल इंजन और माइलेज

किआ सेल्टोस 3 इंजन के वेरियंट में आती है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और1.5 लीटर का डीजल इंजन विकल्प के तौर पर मिलता है। ये गाड़ी 20.7 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। इसके साथ ही 185 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

सेल्टोस इन SUV को देती है टक्कर

किआ सोल्टोस ओटो मार्केट में Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara और Honda Elevate जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026