---Advertisement---

गर्दा उड़ाने आ रहा है Kia Sonet का Facelift मॉडल, क्या Mahindra XUV300 से होगी टक्कर?

Kia Sonet Facelift: किआ सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं। जिनसे इस गाड़ी का डिजाइन और कुछ फीचर्स की डिटेल पता चली है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 4, 2023 5:50 अपराह्न

Kia Sonet Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Kia Sonet Facelift: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी किआ (Kia) इन दिनों किआ सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है, इस गाड़ी को कई सारे बदलावों के साथ लाया जा सकता है। किआ सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल के बाद कंपनी ने सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल को अगले साल मार्केट में योजना बनाई है। हाल ही में इस गाड़ी की कुछ स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

फेसलिफ्ट में क्या मिल सकता है नया?

किआ सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल की तस्वीरें बीतें काफी समय से आ रही हैं। अब हाल ही में जो स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें इसका डिजाइन देखने को मिला है। इसमें मौजूदा मॉडल से नए एलईडी हेडलैंप देखने को मिल सकते हैं। LED DRLs के साथ LED फॉग लैंप भी इस कार की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर सकती हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि इस आगामी गाड़ी के साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। गाड़ी में क्रोम विंडो लाइनिंग, रूफ रेल्स और सिंगल पेनॉरोमिक सनरूफ देखने को मिल सकता है।

कैसा मिल सकता है इंटीरियर?

किआ सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल की जो स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। उनसे इसके इंटीरियर के फीचर्स का भी संकेत मिल रहा है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिल सकता है। वहीं सेफ्टी के लिए ADAS और 360 डिग्री कैमरा मिल सकता है।

Kia Sonet Facelift का संभावित इंजन

कयास लगाए जा रहे हैं किआ सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल में तीन इंजन विकल्प संभावित तौर पर देखने को मिलेंगे। जिनमें 1.2 लीटर Mpi पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन देखने को मिल सकता है। इसके पेट्रोल इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है तो वहीं अन्य दो ट्रांसमिशन ऑप्शन 6iMT और 7DCT मिल सकते हैं।

क्या इनसे होगा मुकाबला?

कहा जा रहा है किआ सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल का मुकाबला Mahindra XUV300, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और निसान मैग्नाइट जैसी गाड़ियों से होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026