Kia Sorento Hybrid: भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में साउथ कोरिया की कार मेकर कंपनी किआ मोटर्स भी कार बाजार का पारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी अपनी अपकमिंग हाइब्रिड एसयूवी को जल्द ही लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है। हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी की। सोशल मीडिया से लेकर कई लीक्स में इसकी खासियतों की जमकर चर्चा हो रही है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह आगामी गाड़ी कम ईंधन पर बढ़िया माइलेज प्रदान कर सकती है।
किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी का आट्रैक्टिव लुक और खूबियां
कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी का डिजाइन काफी प्रीमियम हो सकता है। इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल ज्यादा शार्प और बढ़िया होगी। साथ ही वर्टिकल एलईडी हेडलाइट, डीआरएलएस के साथ मॉडर्न स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें यूनिक डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स और मस्कुलर बॉडी लाइन्स भी शामिल कर सकती है। कुल मिलाकर एसयूवी का ऑवरऑल लुक काफी आकर्षक रह सकता है।
वहीं, इसके केबिन फीचर्स की बात करें, तो इसमें काफी कुछ नया मिल सकता है। कंपनी इसमें 12.3 इंच की कर्व स्क्रीन, जिसमें इंफोटेनमेंट और डिजिटल कलस्टर आ सकता है। साथ ही डैशबोर्ड डिजाइन और प्रीमियम थीम मिलने की उम्मीद है। एबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, शानदार लैदरेट सीट्स, 7 सीटर सिस्टम के साथ 3 रो की सुविधा दी जा सकती है। कंपनी इसमें पैनॉरमिक सनरूफ भी जोड़ सकती है।
किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी में कैसी होगी इंजन क्षमता?
उधर, कुछ न्यू रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है। यह 227hp की पावर हाइब्रिड ऑप्शन में जोड़ सकती है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव जैसे ड्राइविंग मोड्स दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह काफी फ्यूल का इस्तेमाल करके बेहतरीन माइलेज प्रदान कर सकती है। साथ ही इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प होगा, ऐसे में शानदार परफॉर्मेंस मिलने का अनुमान है।
कब तक लॉन्च होगी और क्या है संभावित कीमत?
कुछ अन्य लीक्स पर गौर करें, तो किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी को मई के आखिर तक इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की योजना है। वहीं, इसका एक्सशोरूम प्राइस 30 से 35 लाख रुपये होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कार निर्माता ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।






