---Advertisement---

Kia Syros: बॉक्सी डिजाइन वाली धाकड़ SUV ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में मचाया तहलका, जानें खूबियों समेत लीक कीमत

Kia Syros: मशहूर कार निर्माता किआ ने बॉक्सी डिजाइन वाली धाकड़ SUV को Bharat Mobility Global Expo 2025 में शोकेस किया। जानें खूबियों समेत इसकी लीक कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 22, 2025 1:03 अपराह्न

Kia Syros
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros: किआ मोटर्स ने बीते साल अपनी धांसू सबकॉम्पैक्ट किआ सिरोस एसयूवी से पर्दा हटाया था। मगर अब Bharat Mobility Global Expo 2025 के दौरान बॉक्सी डिजाइन वाली कार को मेकर ने शोकेस किया है। इस दौरान काफी लोग इस कार को लेकर उतसाहित नजर आए। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लाने के बाद इसे डीलर्स के पास भी भेजा जाएगा। कई लीक रिपोर्ट्स में Kia Syros Price in India को लेकर चर्चा चल रही है। कार कंपनी ने किआ सिरोस की भारतीय कीमत पहले नहीं बताई थी। मगर अब इसे लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

Kia Syros में बॉक्सी डिजाइन के साथ कई सारे धाकड़ फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किआ मोटर्स Bharat Mobility Global Expo 2025 में प्रीमियम सबकॉम्पैक्ट किआ सिरोस एसयूवी को प्रदर्शित करके कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया। बॉक्सी डिजाइन के साथ इसमें एलईडी हैडलाइट, ओआरवीएम में टर्न इंडीकेटर, एलईडी टेललाइट्स देखने को मिलती है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में उतारी गई इस एसयूवी में 2550mm का व्हीलबेस और 465 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

इस एसयूवी के इंटीरियर में 12.3 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 2 स्पोक यूनिट, ओटीए अपडेट्स, पैनॉरमिक सनरुफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटीलेटिड सीट्स, रियर पार्किंग सेंसर के साथ लेवल 2 एडीएएस की सुविधा मिलती है। Kia Syros Price in India पर काफी सर्च किया जा रहा है। किआ सिरोस की भारत में कीमत को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है।

स्पेक्सकिआ सिरोस
इंजन1.5 लीटर
पावर120ps
टॉर्क172nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड

किआ सिरोस की लीक संभावित कीमत

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Kia Syros एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों में 6 स्पीड मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। Bharat Mobility Global Expo 2025 में लाई गई इस एसयूवी का मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate से हो सकता है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान किआ सिरोस की भारत में कीमत की जानकारी नहीं दी। मगर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Kia Syros Price in India एक्सशोरूम 9 से 16 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। मगर कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस गाड़ी को डीलर्स के पास भी भेज दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026