---Advertisement---

Mahindra Bolero New Facelift: नए अलॉय व्हील्स के साथ मिल सकती है आरामदायक केबिन की सुविधा, सेफ्टी फीचर्स उड़ा देंगे होश!

Mahindra Bolero New Facelift: महिंद्रा कार मेकर अपनी अपकमिंग एसयूवी में नए अलॉय व्हील्स के साथ आरामदायक केबिन की सुविधा दे सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2025 12:41 अपराह्न

Mahindra Bolero New Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero New Facelift: महिंद्रा का नाम सुनते या पढ़ते ही सबसे पहले दमदार कार की इमेज सामने आती है। महिंद्रा ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e & XEV 9e की बुकिंग स्टार्ट की है। वहीं, दूसरी तरफ, महिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्पोर्ट्स यूटिलिटी सेगमेंट में आज भी बोलेरो गाड़ी का नाम चलता है। ऐसे में Mahindra Bolero Facelift 2025 की कुछ खास जानकारी लीक रिपोर्ट्स में सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2025 गाड़ी में बेहतरीन डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Mahindra Bolero New Facelift में मिल सकती है आरामदायक केबिन की सुविधा

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग महिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट कार में एक नहीं, बल्कि कई बदलाव किए जा सकते हैं। Mahindra Bolero Facelift 2025 में सबसे बड़ा बदलाव नए अलॉय व्हील्स के तौर पर नजर आ सकता है। महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2025 में नई ग्रिल, स्लीकर हैडलैंप, इंटीग्रेटिड डीआरएलएस और ऐरोडॉयनैमिक बॉडी लाइन शामिल की जा सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा की इस एसयूवी में आरामदायक केबिन की सुविधा मिल सकती है। मॉर्डन डैशबोर्ड में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और शानदार नेविगेशन की फैसेलिटी दी जा सकती है।

स्पेक्समहिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट की लीक डिटेल
इंजन2.2 लीटर
पावर120bhp
टॉर्क320nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड मैन्युअल-ऑटोमैटिक

महिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट में धूम मचा सकता है mHawk इंजन

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि Mahindra Bolero New Facelift गाड़ी में भर-भरकर सेफ्टी खूबियां मिलने वाली हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra Bolero Facelift 2025 में एबीएस के साथ ईबीडी, रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स और एडीएएस सुइट मिलने की भी आशंका है। महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2025 में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह 120bhp की पावर और 320nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन धूम मचा सकता है।

वहीं, गाड़ी में 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और अपग्रेडिड सस्पेंशन दिए जाने की संभावना है। महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी की टक्कर Tata Harrier, Toyota Fortuner, Ford Endeavour से होने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, महिंद्रा की इस कार की संभावित कीमत 9 से 14 लाख रुपये के आसपास रह सकती है। वहीं, देसी कार कंपनी इसे साल के अंत में फेस्टिव सीजन के दौरान उतार सकती है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026