---Advertisement---

Mahindra KUV100 NXT: Maruti Celerio की कीमत पर मिल रही है महिंद्रा की ये SUV, स्पेसिफिकेशन जानकर उछल पड़ेंगे आप

Mahindra KUV100 NXT: भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियां काफी प्रचलित हैं। आपको बता दें कि महिंद्रा अपनी दमदार गाड़ियों के लिए मशहूर है। बीते कुछ सालों से महिंद्रा की अच्छी सेलिंग हो रही है। इसमें महिंद्रा की थार भी शामिल है। जी हां, महिंद्रा की कारों को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। महिंद्रा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 10, 2023 8:00 अपराह्न

Mahindra KUV100 NXT
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra KUV100 NXT: भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियां काफी प्रचलित हैं। आपको बता दें कि महिंद्रा अपनी दमदार गाड़ियों के लिए मशहूर है। बीते कुछ सालों से महिंद्रा की अच्छी सेलिंग हो रही है। इसमें महिंद्रा की थार भी शामिल है। जी हां, महिंद्रा की कारों को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। महिंद्रा की SUV अपने कमाल के फीचर्स के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि महिंद्रा की स्कोर्पियो एन इस समय काफी छाई हुई है। मगर महिंद्रा की कारें काफी महंगी भी होती है, मगर क्या आप जानते हैं कि महिंद्रा की एक सस्ती SUV भी है, जिसकी कीमत अधिक नहीं है और फीचर्स भी धांसू दिए गए हैं।

Mahindra की सस्ती SUV की कीमत

Mahindra KUV100 NXT एक ऐसी ही SUV है। इस गाड़ी की खास बात ये है कि ये इस सेगमेंट की ऐसी इकलौती कार है, जिसमें 6 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। Mahindra की KUV100 NXT अपने डिजाइन और लुक से टाटा पंच को टक्कर देती है। Mahindra की इस गाड़ी की बिक्री अधिक नहीं होती है, मगर फिर भी ये गाड़ी इस सेगमेंट की बेस्ट गाड़ियों में शुमार है। इस गाड़ी को माइक्रो SUV भी कहा जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 6.18 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 7.84 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: Tata Tiago EV कार इस दिन होगी लॉन्च, भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्यों है खास?

Mahindra KUV100 NXT के फीचर्स

Mahindra की ये गाड़ी दो तरह की सीटिंग विकल्प के साथ आती है। इसके 6 सीटर वेरिएंट में आगे की तरफ 3 सीटे है। वहीं, इसमें 1198cc का इंजन का 3 सिलेंडर दिया गया है। 82.0Bhp की ताकत 114Nm का अधिकतम टॉर्क दिया गया है। ये गाड़ी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। ये गाड़ी 18.15kmpl की माइलेज देने का दावा करती है।

इंजन1198cc
ताकत82.0Bhp
टॉर्क114Nm
माइलेज18.15kmpl
कीमत7.84 लाख

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026