---Advertisement---

Mahindra Thar Electric बदल देगी ऑफरोडिंग SUV सेगमेंट! क्वॉड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिल सकता है धांसू लुक

Mahindra Thar Electric: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो सेक्टर में इन दिनों खूब छाई हुई है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी के पिकअप वेरिएंट को इस साल 15 अगस्त पर साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर सकती है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 2, 2023 2:56 अपराह्न

Mahindra Thar Electric
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar Electric: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो सेक्टर में इन दिनों खूब छाई हुई है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी के पिकअप वेरिएंट को इस साल 15 अगस्त पर साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में इससे जुड़ी एक नई जानकारी ने महिंद्रा फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसी इवेंट के दौरान थार का इलेक्ट्रिक वर्जन (Mahindra Thar Electric) भी पेश किया जा सकता है। जी हां, ऑटो सेक्टर में इस तरह की खबर पर बड़ा दावा किया जा रहा है। जानें पूरी डिटेल।

Mahindra Thar Electric को लेकर जानकारी

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि महिंद्रा का नया मॉडल थार का ईवी कॉन्सेप्ट होगा। महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक में कई एडवांस फीचर्स दिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसमें क्रैबवॉक फीचर शामिल किया जा सकता है, जिसे क्रैब स्टीर भी कहा जाता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फीचर की वजह से गाड़ी के चारों व्हील 45 डिग्री पर टर्न हो सकते हैं। इस खूबी की वजह से कम जगह पर कार को पार्क करने में परेशानी नहीं आती है। साथ ही ये 360 डिग्री घूमने पर आसान हो जाती है। कार का ये फीचर ऑफरोडिंग के दौरान काफी लाभदायक होता है।

Mahindra Thar Electric संभावित खूबियां

थार इलेक्ट्रिक को लेकर बताया जा रहा है कि 4X4 कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। फुली इलेक्ट्रिक थार में क्वॉड इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। इस ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी को किस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कार आईसीई इंजन प्लेटफॉर्म पर आ सकती है। मगर ये कार अभी डेवलेपमेंटिंग स्टेज पर है, ऐसे में इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

Mahindra Thar Electric कब होगी लॉन्च

मार्केट में कहा जा रहा है कि थार इलेक्ट्रिक एसयूवी को 15 अगस्त पर इवेंट के दौरान शोकेस किया जा सकता है। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि थार 5 डोर पहले पेश किया जाएगा, जबकि थार इलेक्ट्रिक के लिए अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026