---Advertisement---

इस Independence Day पर Mahindra Thar EV & Scorpio N-Pickup के साथ होगा बड़ा धमाका, मिल सकती हैं ये खास खूबियां

Mahindra Thar EV & Scorpio N-Pickup: देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी गाड़ियों में मजबूती और दमदार स्टाइलिंग के लिए जानी जाती है। महिंद्रा की कारों की अच्छी-खासी मांग रहती है। यही वजह है कि लोग इस कंपनी की गाड़ी लेने के लिए लंबा इंतजार भी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 14, 2023 11:52 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 17, 2023 4:30 अपराह्न

Mahindra Thar EV & Scorpio N-Pickup
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar EV & Scorpio N-Pickup: देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी गाड़ियों में मजबूती और दमदार स्टाइलिंग के लिए जानी जाती है। महिंद्रा की कारों की अच्छी-खासी मांग रहती है। यही वजह है कि लोग इस कंपनी की गाड़ी लेने के लिए लंबा इंतजार भी करते हैं। ऐसे में महिंद्रा एक बार फिर बड़े धमाके के साथ ग्रैंड एंट्री लेने को तैयार है। दरअसल महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी है कि 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में एक बड़ा इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में कई शानदार गाड़ियों (Mahindra Thar EV & Scorpio N-Pickup) को प्रदर्शित किया जा सकता है। जानें डिटेल।

Mahindra Thar EV & Scorpio N-Pickup का होगा शोकेस

आपको जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ने अभी तक अपनी दो नई गाड़ियों के टीजर जारी किए हैं। इसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन-पिकअप और महिंद्रा थार ईवी शामिल है। फिलहाल कंपनी ने इनके फीचर्स और डिजाइन के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया है। इन दोनों ही गाड़ियों से 15 अगस्त को पर्दा हटेगा। इसके बाद ही इसकी जानकारी सामने आएगी।

Mahindra Thar EV की संभावित जानकारी

महिंद्रा थार ईवी एक बेहतरीन एसयूवी गाड़ी हो सकती है। खबरों के मुताबिक, कंपनी थार ईवी को नए कॉन्सेप्ट पर पेश करेगी। कहा जा रहा है कि ये ईवी कार ऑफ रोडिंग का शानदार एक्सपीरियंस देगी। इस गाड़ी में साइलेंट साइलेंसर दिया जा सकता है। ये कार 4 व्हील ड्राइव के साथ लाई जा सकती है। ऑफरोडिंग के लिए इसमें बढ़िया पावर दी जाएगी। थार ईवी की रेंज को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 500km की सिंगल चार्ज रेंज मिलेगी। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस ईवी कार में अब तक का सबसे अधिक स्पेस होगा। इस एसयूवी को काफी स्टाइलिश डिजाइन में लाया जाएगा। इसमें ओपन रुफ और कवर्ड दो तरह के मॉडल आ सकते हैं। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत 20 से 25 लाख रुपये हो सकता है।

Scorpio N-Pickup की अनुमानित जानकारी

महिंद्रा अपने काफी खास स्कॉर्पियो एन-पिकअप ट्रक को प्रदर्शित करेगी। जानकारी के अनुसार, इसमें फ्रंट ग्रिल के साथ वर्टिकल टेल लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरुफ और काले अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इसे ऑफ रोडिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिल सकते हैं। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 12 से 22 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Volkswagen Taigun Facelift

मार्च 30, 2026

Yamaha EC-06 Electric Scooter

मार्च 30, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026