---Advertisement---

Mahindra XEV 9S:अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग -पावर और ‘मैराथन’ रेंज, महिन्द्रा की 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV क्यों बनी ग्राहकों की पहली पसंद?

Mahindra XEV 9S: महिंद्रा XEV 9S भारत की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें एक नहीं अनेक फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी और रेंज की ये किंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 14, 2026 4:21 अपराह्न

Mahindra XEV 9S
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XEV 9S: देश की जानी-मानी देसी कंपनी महिन्द्रा ने 25 नवंबर 2025 को भारत में देश की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया है। आते ही ग्राहक इस गाड़ी को खरीदने के लिए इस कदर टूटे कि, इस पर 9 महीने की वेटिंग चल रही है। इसका कारण कार में मौजूद बेहद हाईटेक फीचर्स और लंबी रेंज है। अगर आप भी अपने बड़े परिवार के लिए कोई ईवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इससे अच्छा शायद ही कोई दूसरा विकल्प मिलेगा।

Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक कार की ऑन रोड कीमत

देश की पहली 7 सीटर Mahindra XEV 9S एसयूवी की ऑन रोड कीमत 22 लाख से लेकर 30 लाख के आस-पास है। अलग राज्यों और शहरों में ये भिन्न हो सकती है।

महिंद्रा XEV 9S कार की बैटरी और रेंज

महिंद्रा XEV 9S कार को कंपनी ने तीन अलग बैटरी वेरियंट में उतारा है। इसमें 59 kWh , 70 kWh और 79 kWh की बैटरी दी गई है। ये तीनों बैटरियां 521 किमी, 600 किमी और 679 किमी तक की रेंज दे सकती हैं। खास बात ये है कि, महिन्द्रा इस SUV की बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है। अभी तक किसी भी ईवी में ये सुविधा नहीं मिलती है।

अल्ट्रा-फास्ट चार्जर और परफॉर्मेंस

बैटरी की चार्जिंग के लिए कंपनी ने अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग की सुविधा दी है। ये 20 मिनट में 80 फीसदी तक कार को चार्ज कर सकता है। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए ये अच्छा विकल्प है। महिन्द्रा की ये नई कार 202 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसकी बैटरी 282-286 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

कितनी सुरक्षित है देश की पहली 7 सीटर  इलेक्ट्रिक SUV?

महिंद्रा XEV 9S एक बेहद सुरक्षित कार है। इसमें ड्राइवर से लेकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लेवल 2 प्लस ADAS मिल रहा है। इसके साथ ही 7 एयरबैग मिलते हैं। गाड़ी पर कंट्रोल बनाए रखने के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं,  बाहर की चीजों को देखने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले दी गई है।

महिन्द्रा SUV के स्मार्ट फीचर्स

महिंद्रा XEV 9S एक नहीं अनेक स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें “कोस्ट-टू-कोस्ट” ट्रिपल 12.3 इंच की स्क्रीन डैशबोर्ड मिल रहा है। इसमें 5G और OTA अपडेट्स के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा मिलता है। इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिल रहा है। ये आवाज से कंट्रोल होता है। इसमें 527 लीटर का बीट स्पेस मिल रहा है।

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का लुक

महिन्द्रा की इस नई एसयूवी के लुक की बात करें तो इसे फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड बनाया गया है। इसी खूबसूरती को 19-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और भी बढ़ा देते हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now