---Advertisement---

Mahindra XUV 7XO: लॉन्च से पहले लीक हुआ एसयूवी का खास फीचर, इंटीरियर को प्रीमियम बनाएंगे ये फीचर्स; क्या अपग्रेड होगा इंजन? जानें डिटेल

Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एसयूवी अगले कुछ दिनों में मार्केट में आने वाली है। इसमें लुभावना डिजाइन, आकर्षक इंटीरियर फीचर्स और दमदार इंजन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2025 6:00 अपराह्न

Mahindra XUV 7XO
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV 7XO: नए साल का जश्न अपकमिंग गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के साथ मना सकते हैं। जी हां, वाहन कंपनी महिंद्रा अपनी आगामी एसयूवी को लेकर तैयारियां कर रही है। एक्सयूवी700 की फेसलिफ्ट माने जाने वाली इस आगामी गाड़ी में एक खास सुविधा देखने को मिल सकती है, जो लोगों को दीवाना बना सकती है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका इंटीरियर भी काफी ज्यादा आकर्षक रहने वाला है।

Mahindra XUV 7XO जल्द होगी लॉन्च

वाहन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी को 5 जनवरी 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। ऐसे में बस कुछ ही दिन का इंतजार बाकी है।

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की संभावित कीमत

वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की संभावित कीमत को लेकर कई लीक्स में बताया गया है कि इसका दाम 15 से 26 लाख रुपये के करीब रखा जा सकता है। हालांकि, यह अटकलों पर आधारित जानकारी है। सटीक सूचना के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

आकर्षक स्टाइल बना सकता है दीवाना

उधर, कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी में आकर्षक स्टाइल का एक्सटीरियर आ सकता है। आगे की तरफ नए डिजाइन की एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस, नया बंपर मिल सकता है। एसयूवी के पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप और लुभावना स्टाइल मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 7 सीटर सीटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

ये खास फीचर्स आते ही जीत लेंगे दिल

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ड्यूल टोन थीम के साथ नया डैशबोर्ड, तीन स्क्रीन सेटअप, यूएसबी चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील आ सकता है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम के साथ 540 व्यू कैमरा सेटअप मिल सकता है। ऐसे में कार के बाहरी तरफ लगे कैमरे गाड़ी को चारों तरफ से विजिबल बनाएंगे। इस फीचर के जरिए चालक गाड़ी के नीचे की स्थिति भी साफ तौर पर देख सकता है।

स्पेक्समहिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की लीक डिटेल
इंजन2 लीटर
पावर130bhp
टॉर्क200Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक

क्या पावरट्रेन में होगा कोई बदलाव?

ताजा लीक्स के मुताबिक, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी में समान इंजन रहने की आशंका है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलने की संभावना है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आ सकता है। इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई अलकाजार, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन गाड़ियों के साथ होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने किसी भी फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026