---Advertisement---

Mahindra XUV700 2025: बोल्ड स्टाइलिंग और दमदार कंफर्ट बनाता है इसे सबसे जुदा, कठिन रास्तों पर टर्बो इंजन देता है तगड़ी पावर; जानें खूबियां

Mahindra XUV700 2025: महिंद्रा एक्सयूवी700 2025 एसयूवी को सड़क पर चलाने के दौरान काफी आलीशान ड्राइविंग कंफर्ट मिलता है। कार मेकर ने इसमें जानदार डिजाइन और हाईक्लास फीचर्स शामिल किए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2025 1:20 अपराह्न

Mahindra XUV700 2025
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV700 2025: इन दिनों कॉम्पैक्ट कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि काफी लंबे समय से हुंडई क्रेटा एसयूवी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, अगर आप फुल साइज एसयूवी तलाश रहे हैं, तो महिंद्रा एक्सयूवी700 2025 एक बेहद ही बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इस एसयूवी में लुभावना लुक मिलता है, जो इसे अन्य कारों से अलग खड़ा करता है। साथ ही इसका डिजाइन ही नहीं, बल्कि इसके कई दमदार फीचर्स भी लोगों को दीवाना बनाते हैं।

Mahindra XUV700 2025 Price

कार निर्माता ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि महिंद्रा एक्सयूवी700 2025 का प्राइस 14.49 से 25.14 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित किया गया है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 2025 का लुभावना अंदाज और धांसू फीचर्स

वहीं, अगर Mahindra XUV700 2025 कार के डिजाइन की बात करें, तो इसमें काफी बोल्ड लुक मिलता है। ड्यूल टोन स्कीम के साथ ब्लैक रूफ, LED हेडलैंप, LED DRLs, टर्न इंडीकेटर, स्मार्ट डोर हैंडल्स, 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ कुल मिलाकर काफी दमदार डिजाइन मिलता है। एसयूवी में वॉयस कमांड के साथ पैनॉरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

वहीं, कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें काफी अच्छा स्पेस, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली ऑपरेट ड्राइवर सीट के साथ अच्छा कंफर्ट मिलता है। कार में ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 10.24 इंच का इंटीग्रेटिड इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेंस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इसके साथ सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलैंप, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ईएससी और ADAS पैक भी जोड़ा गया है। इस कार को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

स्पेक्समहिंद्रा एक्सयूवी700 2025
इंजन2 लीटर
पावर197bhp
टॉर्क380Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज13 से 16KMPL

महिंद्रा एक्सयूवी700 2025 देती है धाकड़ माइलेज

उधर, Mahindra XUV700 2025 कार की पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 197bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एसयूवी लगभग 13 से 16KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026