---Advertisement---

Tata Nexon और Hyundai Venue जैसी कारों के लिए मुसीबत बनेगी Maruti Brezza CNG ! कीमत जानकर भौचक्के रह जाएंगे आप

अगर आप सीएनजी वेरिएंट की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि मारुति ब्रेजा ने अपने 4 वेरिएंट को सीएनजी ऑप्शन में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपए से शुरू होकर 12.06 लाख रुपए तक जाती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 18, 2023 12:21 अपराह्न | Updated: मार्च 20, 2023 4:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Brezza CNG: मारुति सुजुकी ने अपनी मारुति ब्रेजा के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। काफी लंबे इंतजार के बाद इसे लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने अपनी इस कार को फैक्ट्री फिटेड एस-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी के 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि आज हम आपको यहां पर इस कार के बारे में कई जरूरी जानकारियां देने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

Maruti Brezza CNG Variant और कीमत

बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा कई वेरिएंट में उपलब्ध है लेकिन सीएनजी फ्यूल में मात्र 4 वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। ये वेरिएंट LXI, VXI, ZXI और ZXI DT हैं। इनकी कीमत की बात करें तो LXI वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपए है। VXI वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए है। ZXI वेरिएंट की कीमत 11.90 एक्सशोरूम लाख रुपए है और ZXI DT वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12.06 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी सीएनजी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: OLA और ATHER क्यों खरीदें जब 50000 रुपये से कम में मिल रहे ये खतरनाक ELECTRIC SCOOTER, स्पीड और माइलेज में भी हैं परफेक्ट

कितनी दमदार है Maruti Brezza CNG 

बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी में K15C स्मार्ट हाइब्रिड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही S-CNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो 87.8 पीएस की पॉवर और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अगर इसके माइलेज की बात की जाए तो बता दें कि मारुति ब्रेजा सीएनजी में 25.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। इसका मुकाबला Tata Nexon और Hyundai Venue जैसी कारों से हैं।

BrandMaruti Suzuki
ModelMaruti Suzuki Brezza
Fuel TypeCNG
EngineK15C Smart Hybrid 1.5 Liter Petrol Engine with S-CNG Technology
Max Power87.8 PS
Max Torque121.5 Nm
Body TypeSUV

कैसा है लुक और फीचर्स

मारुति सुजुकी ब्रेजा में दिए गए फीचर्स काफी शानदार हैं। इसमें पेट्रोल वर्जन की तरह ही पॉवर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, अलॉय व्हील्स, पॉवर विंडोज फ्रंट, पैसेंजर और ड्राइवर के लिए एयरबैग्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कई बाइक्स का खेल बिगाड़ेंगी ROYAL ENFIELD की नई INTERCEPTOR 650 और CONTINENTAL GT 650, देखते ही खरीदने का करेगा मन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026