Maruti Brezza Facelift: देश के कार बाजार में मारुति सुजुकी की कई सारी गाड़ियां फेमस हैं। मगर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा की पॉपुलैरिटी ने सबका ध्यान खींचा है। इस गाड़ी में आकर्षक स्टाइल और आरामदायक खूबियों को शामिल किया गया है। यही वजह है कि आज भी सैंकड़ों लोग इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के दीवाने हैं। ऐसे में वाहन कंपनी इसका अगला वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट कार को इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
Maruti Brezza Facelift में मिल सकता है यूनिक डिजाइन और फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी के डिजाइन को थोड़ा फ्रेश लुक मिल सकता है। कार निर्माता इसके फ्रंट में नई डिजाइन की ग्रिल और बंपर जोड़ सकती है। फ्रंट और रियर लाइट्स का नया एलईडी सिग्नेचर स्टाइल आने की संभावना है। साथ ही नए और स्टाइलिश अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में गाड़ी का ऑवरऑल लुक अधिक प्रीमियम नजर आ सकता है।
वहीं, अपकमिंग गाड़ी के इंटीरियर में आरामदायक फीचर्स मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि कंपनी पहले से बेहतर 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। साथ ही वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए एप्पल और एंड्रॉयड ऑटो आने की उम्मीद है। बेहतर अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड सीट्स, रियर एसी वेंट्स, एमबियंस लाइटिंग, पावर विंडो, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर और नई थीम के साथ स्टाइलिश डैशबोर्ड लुक मिलने की आशंका है। यानी इंटीरियर पहले से अधिक आधुनिक, कनेक्टेड और कम्फर्ट फोकस्ड रहने का अनुमान है।
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंजन में क्या बदलाव होगा?
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी में सुरक्षा का अधिक ध्यान रखा जा सकता है। कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और लेवल-2 एडीएएस सिस्टम के साथ लेन-कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे हाईटेक सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंजन में कुछ खास बदलाव आने की संभावना नही है। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ही रखा जा सकता है। हालांकि, 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स शामिल होने की संभावना है। दरअसल, मारुति सुजुकी की कारों में आमतौर पर 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स होता है। ऐसे में इस बदलाव से ड्राइविंग अनुभव बेहतर बन सकता है। साथ ही कार की माइलेज में भी थोड़ा सुधार आने की उम्मीद है। कंपनी इसमें सीएनजी के विकल्प जारी रख सकती है।
लॉन्च और प्राइस डिटेल हुई लीक
इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी को जून 2026 तक इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसका अनुमानित प्राइस 9 से 19 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।






