---Advertisement---

मार्च में जलवा बिखेरने के बाद Maruti Suzuki अप्रैल में इन गाड़ियों पर दे रही बंपर छूट, देर करने पर निकल सकता है बचत का सुनहरा मौका

Maruti Suzuki: मार्च 2026 के दौरान मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर ग्राहकों ने जमकर प्यार लुटाया और अब अपनी धाकड़ गाड़ियों पर डिस्काउंट प्रदान कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 5:15 अपराह्न

Maruti Suzuki
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki: मार्च 2026 का महीना मारुति सुजुकी के लिए काफी शानदार रहा। इस दौरान कार निर्माता ने कुल 225251 यूनिट्स की सेल दर्ज की। वहीं, मार्च 2026 के दौरान यात्री वाहनों की कुल बिक्री 166219 यूनिट्स की रही। ऐसे में एक साल के दौरान कंपनी की सेल में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। अब कार निर्माता ने ग्राहकों को भी बड़ी खुशखबरी प्रदान की है। कंपनी अपनी नेक्सा गाड़ियों पर जबरदस्त छूट ऑफर कर रही है। इसमें कंपनी की कई नामी कारों का नाम शुमार है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो

‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमपीवी स्टाइल में आने वाली मारुति सुजुकी इनविक्टो गाड़ी पर 2 लाख रुपये तक की छूट प्रदान कर रही है। इसमें 50000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस और 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसकी कीमत 24.97 लाख रुपये एक्सशोरूम है।

मारुति सुजुकी जिम्नी

कार कंपनी मारुति सुजुकी जिम्नी ऑफरोडिंग एसयूवी पर 50000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इसका शुरुआती दाम 12.31 लाख रुपये एक्सशोरूम तय किया गया है।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

अप्रैल के दौरान मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स एसयूवी पर 40000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी में दमदार फीचर्स और इंजन देखने को मिलता है। इस गाड़ी का शुरुआती दाम 6.85 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित किया गया है।

मारुति सुजुकी एक्सएल 6

कार निर्माता मारुति सुजुकी एक्सएल 6 गाड़ी पर 45 000 रुपये तक की बचत करने का मौका प्रदान कर रही है। इसमें 20000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस कार का शुरुआती प्राइस 11.53 लाख रुपये एक्सशोरूम तय किया गया है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

वहीं, मशहूर कार कंपनी अपनी दमदार एसयूवी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ड हाइब्रिड पर 50000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस प्रदान कर रही है। साथ ही 30000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दे रही है। इस गाड़ी की शुरुआत एक्सशोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये रखी गई है।

इस महत्वपूर्ण बात का रखें ध्यान

अगर आप ऊपर बताई गई जानकारी के आधार पर कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार अपने नजदीकी मारुति सुजुकी के डीलरशिप से संपर्क करें। इन गाड़ियों पर ऑफर्स शहर और स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026