---Advertisement---

Maruti Suzuki की Dzire और Swift समेत इन गजब की Cars पर मिल रहा भारी-भरकम Discount, ऑफर जानकर आपको भी आ सकता है लालच

Maruti Suzuki Car Discount: इस फेस्टिव सीजन आपके पास कार खरीदने का सपना पूरा करने का मौका है। दरअसल इस अगस्त में देश की बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लाजवाब कारों पर भारी डिस्काउंट (Maruti Suzuki Car Discount) दे रही है। मारुति सुजुकी 57000 रुपये तक की बचत करने का अवसर दे रही है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 9, 2023 3:23 अपराह्न

Maruti Suzuki Car Discount
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Car Discount: इस फेस्टिव सीजन आपके पास कार खरीदने का सपना पूरा करने का मौका है। दरअसल इस अगस्त में देश की बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लाजवाब कारों पर भारी डिस्काउंट (Maruti Suzuki Car Discount) दे रही है। मारुति सुजुकी 57000 रुपये तक की बचत करने का अवसर दे रही है। इतना अच्छा ऑफर शायद ही फिर कभी मिले। कंपनी का ये डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 31 अगस्त 2023 तक ही वैध है। ऐसे में फटाफट जानिए क्या है छूट की पूरी जानकारी।

Maruti Suzuki Alto K10

मारुति सुजुकी की आल्टो के10 एक फेमस कार है। इस कार पर कंपनी 57000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर 52000 रुपये का डिस्काउंट और इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 32000 रुपये की बचत की जा सकती है।

Maruti Suzuki Swift

मारुति की इस शानदार कार के मैनुअल वेरिएंट पर 57000 रुपये का लाभ मिल सकता है। इसके ऑटोमेटिक पेट्रोल वेरिएंट पर 52000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट्स पर 22000 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।

Maruti Suzuki Celerio

मारुति की सेलेरियो कार काफी पॉपुलर है। इस कार के मैनुअल पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 56000 रुपये की बचत की जा सकती है। वहीं, इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 41000 रुपये का लाभ हो सकता है।

Maruti Suzuki S-Press

मारुति की इस कार के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल पर 56000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 32000 रुपये का लाभ लिया जा सकता है।

Maruti Suzuki Alto 800

इस फेमस कार के स्टैंडर्ड वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी मॉडलों पर 15000 रुपये का लाभ उठाया जा सकता है।

Maruti Suzuki Dzire

मारुति की इस सेडान के मैनुअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 10 हजार की छूट मिल रही है। इसके सीएनजी मॉडल पर कोई छूट नहीं है।

Maruti Suzuki WagonR

इस मशहूर हैचबैक कार के सीएनजी वेरिएंट पर 51 हजार की छूट और पेट्रोल वेरिएंट पर 26 हजार का लाभ हो सकता है।

Maruti Suzuki Eeco

मारुति सुजुकी की इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 39 हजार की छूट और सीएनजी मॉडल पर 33100 रुपये की बचत का लाभ मिल सकता है।

इस बात का ध्यान रहे कि ये ऑफर अलग-अलग शहर, कार की उपलब्धता और स्टॉक के आधार पर अलग हो सकता है। ऑफर की सही जानकारी के अपने नजदीकी कार डीलर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026