---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx 2026: कूपे-SUV डिजाइन और परफॉर्मेंस का मिक्सचर होगी नई फ्रोंक्स! जानें लीक कीमत और खासियतें

Maruti Suzuki Fronx 2026: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 2026 आने वाली है। इसे फ्लैक्स फ्यूल के साथ पेश किया जाएगा। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार इसी साल पेश हो सकती है। इसे 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल के साथ मिलाकर चलाया जा सकेगा। खबरों की मानें तो इसे कूपे-SUV डिजाइन में पेश किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2026 4:25 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx 2026
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx 2026: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार मार्केट में अभी पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में मौजूद है। लेकिन कंपनी अब इसे फ्लैक्स फ्यूल के साथ लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, फ्लेक्स फ्यूल 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल के मिक्चर से बनता है। लेकिन नई फ्रोंक्स को लेकर खबर है कि, इसे पेट्रोल और एथेनॉल दोनों तेलों से अलग- अलग चलाया जा सकेगा। एथेनॉल फ्यूल भी कम लगता है और प्रदूषण भी कम होता है। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आएगी।

Maruti Suzuki Fronx 2026 का लुक कैसा हो सकता है?

नई फ्रोंक्स के लुक को कंपनी कूपे एसयूवी से मिलता-जुलता बना सकती है। इसके बोनट पर फ्लेक्स फ्लूल लिखा हो सकता है। इसका स्पोर्टी लुक लोगों को आकर्षित कर सकता है। इसके बंपर में एलईडी हेडलैंप्स और क्रिस्टल क्लियर LED DRLs के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलॉय व्हील में जियोमेट्रिक कट मिल सकते हैं। जिसकी वजह से ये कार टूटे-फूटे रास्तों में आसानी से दौड़ सकेगी।

नई फ्रोंक्स का संभावित इंजन और परफॉर्मेंस

नई फ्रोंक्स के इंजन की बात करें तो इसका 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन नेचुरली एस्पिरेटेड से लैस हो सकता है। ये 89 bhp की पावर 113nm की टॉर्क दे सकता है। खबरों की मानें तो इसका माइलेज कम हो सकता है। ये फ्लेक्स फ्यूल पर 30 kmpl का माइलेज दे सकता है।

नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 2026 के सेफ्टी फीचर्स और इंटीरियर

नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की सेफ्टी के लिए कंपनी इसमें 6 एयरबैग दे सकती है। इसमें एंट्री लॉक ब्रेकिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ मिल सकता है। वहीं, पहाड़ों और टूटे-फूटे रास्तों पर फिसलने के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिल सकता है। इसमें ADAS के फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा के साथ क्रूज कंट्रोल भी मिल सकता है। इस 5 सीटर कार को भारत और जापान में हुए क्रैश टेस्ट में 4 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें कंपनी ड्यूल टोन थीम से लैस आरामदायक सीटें मिल सकती है। इसमें वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ओटो का सपोर्ट मिल सकता है। इसके इंटीरियर को मेटल के साथ डिजाइन किया जा सकता है। इसकी रियर एसी वेंट्स सीटें केबिन को प्रीमियम लुक दे सकती हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026