---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: धांसू SUV ने रच दिया इतिहास, खरीदने के लिए मजबूर करेंगी ये 3 खूबियां; दाम 8 लाख रुपये से कम

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स SUV ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह एसयूवी भारत से 1 लाख निर्यात तक पहुंचने वाली सबसे तेज एसयूवी बन गई है। इसमें कई दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 24, 2025 4:12 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी कार कंपनी का जादू सिर्फ देश के ग्राहकों तक सीमित नहीं है। मारुति सुजुकी को विदेशों में भी काफी जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी की इंडियन कार बाजार में अच्छी सेल होती है। मगर अब इसे विदेशों में भी लोग सिर पर बैठा रहे हैं।

Maruti Suzuki Fronx ने रचा बड़ा इतिहास

‘Rushlane’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी ने निर्यात के मामले में इतिहास रच दिया है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स अपने लॉन्च के 25 महीने के अंदर 1 लाख से अधिक यूनिट्स के निर्यात तक पहुंचने वाली सबसे तेज एसयूवी बन गई है। मेड इन इंडिया मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी का अमेरिका, मध्य पूर्व, अफ्रीका और जापान समेत दुनिया के 80 देशों में निर्यात किया गया। इन देशों में फ्रोंक्स एसयूवी की बढ़िया मांग देखने को मिली है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 3 खूबियां खरीदने पर करेंगी मजबूर

अगर आप एंट्री लेवल एसयूवी को तलाश रहे हैं, तो Maruti Suzuki Fronx आपको बेहतर विकल्प लग सकती है। इसमें 3 दमदार खूबियां देखने को मिलती हैं।

  • कार मेकर ने मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी को स्टाइलिश डिजाइन के साथ उतारा था। इस एसयूवी में ऐरोडायनैमिक डिजाइन, बोल्ड फ्रंट एंड रियर लुक, 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और काफी लुभावना लुक देखने को मिलता है।
  • इस एसयूवी में प्रीमियम फीचर्स जैसे- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ड्यूल टोन इंटीरियर्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और TBT नेविगेशन समेत कई हाईटेक खूबियां मिलती है। वहीं, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और ईएसपी के अलावा कई फीचर्स दिए गए हैं।
  • इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 99bhp की ताकत और 147.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी में अपीलिंग डिजाइन, दमदार फीचर्स और पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें सीएनजी का भी विकल्प आता है।

स्पेक्समारुति सुजुकी फ्रोंक्स
इंजन1 लीटर
पावर99bhp
टॉर्क147.6Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की कीमत

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली Maruti Suzuki Fronx का शुरुआती दाम
754500 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसका एक्सशोरूम प्राइस 1306500 रुपये दिल्ली तक जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026