---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx vs Tata Nexon: जीएसटी कम होने के बाद इन दोनों में से किसे खरीदना बेहतर विकल्प, सेफ्टी और माइलेज में कौन मारता है बाजी? जानें अंतर

Maruti Suzuki Fronx vs Tata Nexon: जीएसटी में सुधार होने के बाद मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और टाटा नेक्सन में से किस एसयूवी को खरीदना सही रहेगा। इन दोनों में से किस कार में बढ़िया सेफ्टी और माइलेज मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 12, 2025 2:45 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx vs Tata Nexon
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx vs Tata Nexon: देशभर में धनतेरस और दिवाली की धूम शुरू होने वाली है। इस फेस्टिव सीजन में बहुत सारे लोग नई कार खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो इस खबर से आपका काम आसान हो सकता है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स बनाम टाटा नेक्सन दोनों ही बढ़िया एसयूवी हैं। ऐसे में जीएसटी कम होने के बाद इन दोनों से किस कार को खरीदना बेहतर विकल्प साबित होगा। आइए आगे जानते हैं इनके पूरी डिटेल।

जीएसटी कम होने के बाद Maruti Suzuki Fronx vs Tata Nexon का नया दाम

जीएसटी कम होने के बाद मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और टाटा नेक्सन दोनों ही कारों का दाम कम हुआ है। मारुति सुजुकी की कीमत 684900 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। वहीं, टाटा नेक्सन का एक्सशोरूम दाम 731890 रुपये दिल्ली तय किया गया है।

फीचर्स और सेफ्टी खूबियों में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स बनाम टाटा नेक्सन में से कौन आगे?

वहीं, अगर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की खूबियों की बात करें, तो इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, कीलेस एंट्री, हिल होल्ड असिस्ट, सुजुकी वायरलेस कनेक्ट के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, टीबीटी नेविगेशन के साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल और ईएसपी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

उधर, टाटा नेक्सन कार में वायस कमांड के साथ इलेक्ट्रिक सनरुफ, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, रियर एसी वेंट्स, 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल की सुविधा दी गई है। टाटा नेक्सन को बीएनसीएपी से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

माइलेज में कौन किस पर पड़ता है भारी

अगर माइलेज की बात करें, तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स लगभग 21.5KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसमें 1 लीटर का पेट्रोल टर्बो इंजन दिया गया है। यह 99bhp की ताकत और 147.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

स्पेक्समारुति सुजुकी फ्रोंक्सटाटा नेक्सन
इंजन1 लीटर का टर्बो पेट्रोल1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पावर99bhp118bhp
टॉर्क147.6Nm170Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिकमैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज21.5KMPL17KMPL

उधर, टाटा नेक्सन की माइलेज की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 17KMPL की माइलेज दे सकती है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 118bhp की ताकत और 170Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026