---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल से नहीं फ्लेक्स फ्यूल से फर्राटा भरेगी Maruti Suzuki Wagon R कार, जानें कब देगी दस्तक

Maruti Suzuki Wagon R : भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बाजार में काफी बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं, मारुति सुजुकी की मशहूर कार Maruti Suzuki Wagon R जल्द ही नए अवतार में आ सकती है। आपको बता दें कि Maruti Suzuki Wagon R को फ्लेक्स फ्यूल पर लाने की तैयारी कर रही है। ऑटो ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 6, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Maruti Suzuki Wagon R
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Wagon R : भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बाजार में काफी बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं, मारुति सुजुकी की मशहूर कार Maruti Suzuki Wagon R जल्द ही नए अवतार में आ सकती है। आपको बता दें कि Maruti Suzuki Wagon R को फ्लेक्स फ्यूल पर लाने की तैयारी कर रही है।

ऑटो एक्सपो में दिखा था कॉन्सेप्ट मॉडल

कंपनी ने इस साल ऑटो एक्सपो में इसकी पुष्टि भी कर दी थी। हालांकि, इसमें इलेक्ट्रिक कार का भी कॉन्सेप्ट मॉडल था, मगर फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित कार की चर्चा जोरो पर है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने वैकल्पिक ईंधन की तलाश को तेज करने का मौका दिया है। बताया जा रहा है कि फ्लेक्स फ्यूल वाली Maruti Suzuki Wagon R साल 2025 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

ये भी पढ़ें: अब गाय के गोबर से दौड़ेंगी MARUTI SUZUKI की कारें, पेट्रोल-डीजल की छुट्टी करने आ रहा ये मास्टरप्लान!

फ्लेक्स फ्यूल से गाड़ी चलाने का खर्चा

आपको बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल से गाड़ी चलाने में खर्चा काफी कम हो जाता है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी वाहनों की तुलना में फ्लेक्स फ्यूल काफी सस्ता पड़ता है। साथ ही फ्लेक्स फ्यूल से गाड़ी चलाने पर उसकी क्षमता पर भी कोई असर नहीं पड़ता है।

कैसी होगी फ्लेक्स फ्यूल वाली गाड़ी

खबरों के मुताबिक, ये कार 20 फीसदी ई20 से 85 फीसदी इथेनॉल तक किसी भी अनुपात में मिश्रित इथेनॉल पेट्रोल के अनुपात में चल सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी नई प्रोटोटाइप कार में 1.2 लीटर का फ्लेक्स फ्यूल इंजन दे सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी ने इसके रेगुलर इंजन के मुकाबले इसमें काफी बदलाव किए हैं। वहीं, ये कार बीएस6 के उत्सर्जन के मानकों का भी पूरा पालन करती है। ये कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।

जानिए क्या होता है फलेक्स फ्यूल

फलेक्स फ्यूल गैसोलीन (पेट्रोल) मेथनॉल या इथेनॉल के मिश्रण से बना हुआ एक वैकल्पिक फ्यूल होत होता है। फलेक्स फ्यूल वाली गाड़ियां एक से अधिक ईंधन के प्रकारों पर चलने वाली होती हैं।

ये भी पढ़ें: नींद से लेकर धड़कनों तक का ध्यान रखने वाली ONEPLUS NORD SMART WATCH को सस्ते में खरीदनें का मौका, यहां से उठाएं लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026