---Advertisement---

Maruti WagonR Facelift: ADAS सुरक्षा और माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ आ रही नई वैगनआर! जानें क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?

Maruti WagonR Facelift:मारुति सुजुकी वैगन आर फेसलिफ्ट को कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ पेश कर सकती है। इसके लुक और सेफ्टी में कंपनी बड़े बदलाव करने जा रही है। नई वैगनआर को साल 2026 नें ही लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 19, 2026 4:40 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2026 5:33 अपराह्न

Maruti WagonR Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti WagonR Facelift: मारुति सुजुकी वैगन आर को कंपनी बड़े बदलावों के साथ पेश कर सकती है। खबरों की मानें तो इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे ADAS सुरक्षा और माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ ला सकती है। इसका इंजन ही नहीं इस बार वैगन आर का लुक भी बदला जा सकता है।खबरों की मानें को मारुति सुजुकी वैगन आर 2026 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया जा सकता है।

Maruti WagonR Facelift में क्या हो सकते हैं बदलाव?

मारुति सुजुकी वैगन आर फेसलिफ्ट कार में कॉस्मेटिक बदलाव हो सकते हैं। इसके फ्रंट ग्रिल पहले से स्टाइलिश बनाए जा सकते हैं। इसके बंपर को स्लिम बनाया जा सकता है। वहीं, इसमें नई डे-टाइम रनिंग लाइट्स लाइट्स जोड़ी जा सकती है। गाड़ी के पिछले हिस्से को स्पोर्टी बनाया जा सकता है। नई वैगआर में अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इंटीरियर में भी कुछ नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं।कंपनी इसमें डुअल-टोन फिनिश, 9-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है।

मारुति वैगन आर 2026 में मिल सकते हैं अपडेट सेफ्टी फीचर्स

मारुति वैगन आर फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी इसमें ADAS लेवल के फीचर्स जोड़ सकती है।इसमें 6 एयरबैग मिल सकते है। वहीं , ABS, ESC, EBD और हिल होल्ड असिस्ट मिल सकते हैं। वहीं, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप के फीचर्स मिल सकते हैं।

नई वैगनआर का संभावित इंजन और परफॉर्मेंस

नई वैगनआर में कंपनी 1.0-लीटर (K10C) और 1.2-लीटर का (K12N) इंजन दे सकती है। कंपनी इसमें माइल्ड हाइब्रिड इंजन दे सकती है। इसके इंजन में पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे फ्लूल की बचत होगी। ये इंजन 30 किमी /प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।

मारुति वैगन आर फेसलिफ्ट की कीमत

नई वैगनआर फेसलिफ्ट को कंपनी 6 लाख से लेकर 10 लाख तक की ऑन रोड कीमत में पेश कर सकती है। आपको बता दें, अभी तक कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, ये 5 सीटर कार कब और किस कीमत पर लॉन्च होगी?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Brezza

मार्च 6, 2026

Punch EV Facelift

मार्च 6, 2026

TVS Apache RTX 300

मार्च 5, 2026

Tata Sierra 2026

मार्च 5, 2026

Ola Electric

मार्च 4, 2026

Upcoming Bikes in March 2026

मार्च 3, 2026