---Advertisement---

नई जनरेशन से लैस Citroen C4 कार जल्द करेगी धमाका! हाई परफॉर्मेंस वाले फीचर्स से बदलेगा कॉपेक्ट SUV सेगमेंट

Citroen C4: भारतीय कार बाजार में बड़ी गाड़ियों की गिनती में कई एसयूवी का नाम आता है। इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई और सिट्रोएन का भी नाम शामिल है। ऐसे में आपको बता दें कि सिट्रोएन अपनी नई कार पर तेजी से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2023 6:00 अपराह्न

Citroen C4
Follow Us
---Advertisement---

Citroen C4: भारतीय कार बाजार में बड़ी गाड़ियों की गिनती में कई एसयूवी का नाम आता है। इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई और सिट्रोएन का भी नाम शामिल है। ऐसे में आपको बता दें कि सिट्रोएन अपनी नई कार पर तेजी से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सिट्रोएन एक धांसू कार को पेश करेगी।

Citroen C4 की खास जानकारी

हम बात कर रहे हैं सिट्रोएन सी4 की, इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यहां पर आपको बता दें कि इस कार को काफी पहले से यूरोपीय ऑटो बाजार में बेचा जा रहा है। ऐसे में इसका भारत में काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Citroen C4 का डिजाइन

सिट्रोएन सी4 का डिजाइन एक कूपे एसयूवी के तौर पर पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि साल 2018 में लॉन्च हुए इसके ग्लोबल एडिशन का ये अगला वर्जन होगा। कहा जा रहा है कि इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट लगभग एकजैसा है। इस कार के लॉन्च से पहले कहा जा रहा है कि ये कार एक बेहतरीन डिजाइन, कंफर्टेबल और अच्छी यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर देखा जा रहा है। इस कार में बंपी स्टाइल वाला फ्रंट और रियर साइड में भी अलग डिजाइन वाला बंपर है।

Citroen C4 के संभावित फीचर्स

Citroen C4 में क्रोम फिनिश, फिटेड हैडलैंप्स, एंगुलर फॉग, स्क्वॉयर ग्रिल और डबल रेक्टुंगल टेल लाइट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना लोगो भी दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इसके पावरट्रेन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस कार के अलावा कंपनी के पास 4 कारों का प्रोफाइल है। ये कार कॉपेक्ट एसयूवी सेगमेंट को अलग से स्थापित कर सकती है। नई जनरेशन से लैस कार Citroen C4 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेट, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और किआ सेल्टोस से हो सकता है। इसकी कीमत की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026