---Advertisement---

New Hero Hunk 2023 एक बार फिर लूटेगी युवाओं का दिल! स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन के साथ जल्द दे सकती है दस्तक

New Hero Hunk 2023: देश के मोटरसाइकिल मार्केट में एक समय पर हीरो कंपनी की एक धांसू बाइक हंक काफी मशहूर थी। मगर वक्त के साथ-साथ उस बाइक का जलवा कम होता चला गया। फिलहाल हीरो हंक का प्रोडक्शन बंद हो चुका है। मगर आप अगर हंक के दीवाने थे तो आपके लिए एक खुशखबरी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 20, 2023 10:51 पूर्वाह्न

New Hero Hunk 2023
Follow Us
---Advertisement---

New Hero Hunk 2023: देश के मोटरसाइकिल मार्केट में एक समय पर हीरो कंपनी की एक धांसू बाइक हंक काफी मशहूर थी। मगर वक्त के साथ-साथ उस बाइक का जलवा कम होता चला गया। फिलहाल हीरो हंक का प्रोडक्शन बंद हो चुका है। मगर आप अगर हंक के दीवाने थे तो आपके लिए एक खुशखबरी है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। दरअसल खबरों में दावा किया जा रहा है कि हीरो हंक के नए वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। इसका मतलब है कि हीरो हंक एक बार फिर (New Hero Hunk 2023) से दस्तक देगी। बाइक मार्केट में इस खबर के आते ही तहलका मच गया। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

New Hero Hunk 2023 Expected Features

खबरों में कहा जा रहा है कि नई हीरो हंक को नई जनरेशन के साथ लाया जाएगा। हीरो की इस बाइक को स्पोर्टी डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है। हीरो नई हंक को डिजाइन के मामले में काफी अलग बनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में इसका लुक पहले से काफी बेहतर स्टाइलिश नजर आएगा। इतना ही नहीं, ये भी कहा जा रहा है कि इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा सकता है, ताकि लंबी दूरी की राइड में कोई परेशानी न आए। नई हीरो हंक में बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स, नेविगेशन, साइड स्टैंड इंडीकेटर, ड्यूल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

New Hero Hunk 2023 Expected Engine

नई हंक बाइक को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 149cc का बीएस-6 इंजन मिल सकता है। इतनी क्षमता पर ये 15bhp की ताकत और 13nm का टॉर्क देगा। ये 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी। बाइक के फ्रंट व्हील पर डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिल सकता है। इसके आगे वाले पहिए में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 105km प्रति घंटा हो सकती है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 72000 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026