---Advertisement---

New Kia Carnival में मिलेगा स्टाइलिश इंटीरियर और दमदार इंजन! Toyota Innova Hycross से हो सकती है सीधी टक्कर

New Kia Carnival: किआ मोटर्स इंडिया अपनी कार्निवाल कार का नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। नई कार्निवाल में कमाल का इंजन और शानदार इंटीरियर दिया जाएगा। इस कार का डिजाइन भी बेहतरीन होगा। जानें कब हो सकती है लॉन्च।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2023 9:00 पूर्वाह्न

New Kia Carnival
Follow Us
---Advertisement---

New Kia Carnival: इंडियन कार बाजार में इन दिनों फेसलिफ्ट वर्जन लाने का सिलसिला चल रहा है। कई देसी और विदेशी कार कंपनियां अपनी फेमस कारों को अपडेटेड फीचर्स के साथ फेसलिफ्ट वेरिएंट में उतार रही हैं। इसी कड़ी में साउथ कोरिया की लोकप्रिय कार कंपनी किआ मोटर्स का नाम भी शामिल है। ऐसे में खबरों में दावा किया जा रहा है कि किआ मोटर्स अपनी नई कार पर काफी तेजी से काम कर रही है। नई किआ कार्निवाल (New Kia Carnival) फिलहाल टेस्टिंग स्टेज पर है। जानें क्या है इसकी सारी डिटेल।

New Kia Carnival की लीक जानकारी

नई किआ कार्निवाल कार की स्पॉई फोटोज से कई तरह की जानकारी सामने आई है। इस कार में वर्टिकली स्टेक हैडलैंप्स, नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स, 2 सनरुफ, एल शेप्ड टेललाइट्स, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और फ्रंट-रियर में नया बंपर दिया जा सकता है। इस कार का केबिन काफी अच्छा हो सकता है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, थ्री स्पोक मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्स और ADAS फीचर दिया जा सकता है।

New Kia Carnival का संभावित इंजन

नई किआ कार्निवाल में दमदार इंजन दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये कार 2.2 लीटर के डीजल इंजन के साथ आ सकती है। इतनी क्षमता पर ये 200bhp की ताकत और 400nm का टॉर्क देगी। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इसकी कीमत 40 से 45 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है। इस कार को साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार का मुकाबला Toyota Innova Hycross से हो सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026