Nissan Tekton: निसान ने अपनी मच अवेटेड कार को लॉन्च कर दिया है. निसान टेक्टॉन एक सब कॉम्पेक्स एसयूवी है. इसे कंपनी ने 11 लाख से कम की एक्सशोरुम कीमत पर पेश किया है. ये गाड़ी लुक में भी अच्छी है. इसके साथ ही बेहद मजबूत और हाईटेक फीचर्स से लैस है.इस मिड-साइज एसयूवी को भारत में 5-स्टार भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है. ये यात्रियों के लिए काफी सुरक्षित है. ये 19.4 किमी/लीटर तक के माइलेज को दे सकती है. यह SUV 518-लीटर बूट स्पेस, 6 स्टैंडर्ड एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ से लैस है.
Nissan Tekton की कीमत
निसान टेक्टॉन मिड-साइज़ एसयूवी को भारत में 9 जुलाई 2026 को लॉन्च हुई है. कंपनी ने इसे 10.49 लाख रुपये की एक्सशोरुम कीमत में पेश किया है. यह 6 वेरिएंट्स Visia, Visia+, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ में उपलब्ध है. इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं. इनकी कीमत सुविधा के हिसाब से बढ़ या फिर घट सकती है.
निसान टेक्टॉन मिड-साइज़ SUV का इंजन , माइलेज, सेफ्टी और अन्य स्पेसिफिकेशन
| Nissan Tekton | फीचर |
| इंजन | 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल रहा है. यह इंजन 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। |
| इंजन | 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 156 PS की पावर और 254 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT मिल रहे हैं। |
| माइलेज | 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है. |
| स्पीड | 185 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है. |
| ब्रेक | डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिल रहे हैं. |
| बूट स्पेस | 422 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है. |
| सेफ्टी | लेवल 2 ADAS की सेफ्टी मिल रही है. इसमें 6 एयरबैग मिल रहे हैं. |
| स्क्रीन | 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ‘गूगल बिल्ट-इन’ के साथ मिल रहा है. ये वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा से लैस है. |







